फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan New Poster Shah Rukh Khan Nayanthara Vijay Sethupathi look fierce of Altee Directorial

Jawan New Poster: 'डेयरिंग, डैजलिंग, डेंजरस...,' शाहरुख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर जारी

Thu, 10 Aug 2023 06:00 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 10 Aug 2023 06:00 PM IST
सार

एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जवान' का नया पोस्टर जारी हो गया है। इसमें शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति ने अपने अंदाज से फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 
 

विज्ञापन
Jawan New Poster Shah Rukh Khan Nayanthara Vijay Sethupathi look fierce of Altee Directorial
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान इस सप्ताह अपने फैंस को एक के बाद एक सरप्राइज दे रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' से अपना सोलो पोस्टर साझा किया। वहीं, अब सुपरस्टार ने नया पोस्टर जारी कर फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इस पोस्टर में किंग खान अपने को-स्टार्स नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर में बाईं ओर शाहरुख खान, दाईं ओर विजय सेतुपति और बीच में पूरी तरह से हथियारों से लैस नयनतारा हैं। 

विज्ञापन

'जवान' का नया पोस्टर जारी

शाहरुख खान ने 'जवान' का नया पोस्टर जारी करते हुए फैंस को विजुअल ट्रीट दी है। वहीं, बादशाह ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'द डेयरिंग। द डैजलिंग। द डेंजरस।' हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कौन क्या है। उन्होंने कैप्शन में आगे जोड़ा, 'जवान 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।'

विज्ञापन


Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन को फैन ने सरेआम शादी के लिए कर दिया प्रपोज, अभिनेता ने दिया ऐसा रिएक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

शाहरुख खान ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

इस सप्ताह की शुरुआत में, शाहरुख ने फिल्म से अपना एक सोलो पोस्टर साझा किया और उन्होंने इसे कैप्शन दिया, 'मैं अच्छा हूं, या बुरा हूं... पता लगाने के लिए 30 दिन। तैयार एएच? जवान दुनिया भर में 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।' एटली के डायरेक्शन में बनी 'जवान' एसआरके और गौरी खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। 

Ask Srk: 'जवान में आप गंजे क्यों हो गए?', फैन के सवाल का शाहरुख खान ने खास अंदाज में दिया जवाब

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

'जवान' स्टारकास्ट, रिलीज डेट

'जवान' में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति के अलावा सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर के साथ दीपिका पादुकोण जैसे सितारे भी लीड रोल में हैं। अब तक फिल्म का प्रीव्यू और पहला ट्रैक 'जिंदा बंदा' रिलीज हो चुका है। फैंस अब इस फिल्म को पर्दे पर देखने के लिए 7 सितंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed