फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan gets the cutest marriage proposal from a fan in Austalia

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन को फैन ने सरेआम शादी के लिए कर दिया प्रपोज, अभिनेता ने दिया ऐसा रिएक्शन

Thu, 10 Aug 2023 04:43 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 10 Aug 2023 04:43 PM IST
सार

मेलबर्न में हुई स्क्रीनिंग के दौरान एक फैन ने अभिनेता के सामने दिल छू लेने वाला प्रपोजल रख दिया।

विज्ञापन
Kartik Aaryan gets the cutest marriage proposal from a fan in Austalia
फैंस से घिरे कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन हिंदी सिनेमा के उभरते हुए सितारे हैं। उन्होंने बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया है। हाल ही में अभिनेता की फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने प्यार दिया था। अब हाल ही में कार्तिक आर्यन मेलबर्न में आयोजित भारतीय फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। इस दौरान अभिनेता को दर्शकों का बहुत प्यार मिला और फैंस उनको देखने व उनसे मिलने के लिए इकट्ठा हुए थे। यहां कार्तिक को उनकी हाल ही में रिलीज ब्लॉकबस्टर 'सत्यप्रेम की कथा' के लिए खूब वाहवाही मिली। फैंस से खचाखच भरे थिएटर में जैसे ही कार्तिक आर्यन पहुंचे उनके स्वागत में थिएटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। खासतौर पर कार्तिक की फीमेल फैंस उन्हें देखकर बेकाबू हो गई। 

विज्ञापन

ट्विटर पर वीडियो वायरल
कार्तिक आर्यन ने बेहद ही कम समय में सिनेमा जगत में अपनी जगह बना ली है। उनकी फिल्म सत्यप्रेम की कथा ने फैंस का दिल छू लिया था और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सफल रही है। वहीं मेलबर्न में हुई स्क्रीनिंग के दौरान एक फैन ने अभिनेता के सामने दिल छू लेने वाला प्रपोजल रख दिया। दरअसल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में कार्तिक से एक सवाल-जवाब सेशन भी रखा गया था। यहां एक फीमेल फैन ने एक्टर को सरेआम शादी के लिए प्रपोज करके सबके होश उड़ा दिए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें- TRP Week 31: 'अनुपमा' के आगे सबके दांव फेल, 'ये रिश्ता' को मिला अभिनव की मौत का फायदा, यहां देखें TRP रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

फीमेल फैन का मजेदार सवाल
ट्विटर पर कार्तिक आर्यन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में एक्टर फैंस के मजेदार सवालों के जवाब दे रहे हैं। जैसे ही माइक एक लड़की के पास जाता है वह कार्तिक आर्यन से शादी के लिए सवाल पूछ लेती है। फैन को कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं जानती हूं मुझे दोबारा कभी यह सवाल पूछने का मौका नहीं मिलेगा...लेकिन क्या आप मुझसे शादी करोगे? उस लड़की के इस प्रपोजल से पहले वह उसको ध्यान से सुन रहे होते हैं, लेकिन जैसे ही लड़की शादी के लिए प्रपोज करती है, वह शरमा जाते हैं और उनके चेहरे पर हंसी आ जाती है। हालांकि इसके अलावा भी कई फैंस ने अभिनेता ने तमाम सवाल पूछे, जिसके उन्होंने जवाब दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed