फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Javed Jaaferi Talk About Social Media Influencer And Reels Addiction

Javed Jaaferi: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पर तंज कसते नजर आए जावेद जाफरी, बोले- ‘ये एक लत…’

Sat, 22 Feb 2025 07:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 22 Feb 2025 07:10 PM IST
सार

जावेद जाफरी अपनी कॉमिक एक्टिंग से दर्शकों को खूब हंसाते हैं। साथ ही समाज-राजनीति पर भी अपनी राय खुलकर कर रखते हैं। हाल ही में वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के बढ़ते ट्रेंड पर भी बोले। सोशल मीडिया को एक लत भी बता दिया।

विज्ञापन
Javed Jaaferi Talk About Social Media Influencer And Reels Addiction
एक्टर जावेद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जावेद जाफरी ने पिछले दिनों समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया के अश्लील जोक वाले मामले पर अपनी राय रखी थी। एक्टर का कहना था कि इन सारी बातों का राजनीतिकरण किया जा रहा है। लोगों को इन बातों पर बेवजह सोचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अब जावेद जाफरी ने इंफ्लुएंसर कल्चर पर भी अपनी राय रखी है, सोशल मीडिया की बढ़ती लत पर भी अपनी राय बताई है। 

विज्ञापन


बेकार का कंटेंट देख रहे हैं लोग 
हाल ही में ह्यूमन ऑफ बॉम्बे के पॉडकास्ट में जावेद जाफरी ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को लेकर अपनी राय रखी है। वह मानते हैं कि कुछ लोग इन प्लेटफॉर्म पर इसलिए हैं कि उन्हें लोग पसंद कर सकें, इन लोगों को बस वैलिडेशन चाहिए। लेकिन इसके लिए कुछ भी कर रहे हैं, दिखा रहे हैं। कुछ ही लोग अच्छा कंटेंट बनाते हैं। साथ ही आम लोग भी इस तरह का बेमतलब का कंटेंट देख रहे हैं। लोगों को सोशल मीडिया की लत सी लग गई है।   

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: लोगों को जबरदस्ती सोचने पर मजबूर किया जा रहा, विवादित टिप्पणी मामले पर भड़के जावेद जाफरी
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें बताया असल इंफ्लुएंसर 
आगे पॉडकास्ट में जावेद जाफरी कहते हैं कि असल इंफ्लुएंसर तो महात्मा गांधी, नेल्सन मंडेला जैसे महान लोग हैं। इन्होंने दुनिया को बदला है, लोगों को इंफ्लुएंस किया है। साथ ही अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान जैसे कलाकार भी हैं, जिनके स्टाइल को, एक्टिंग को लोग फॉलो करते हैं। इन सभी लोगों को जावेद जाफरी ने असल इंफ्लुएंसर बताया। 

ये खबर भी पढ़ें: Jaaved Jaaferi: कभी 'जग्गू' तो कभी 'मानव', जावेद जाफरी ने इन किरदारों से दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह

जावेद जाफरी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जावेद जाफरी इन दिनों फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी नजर आ रहे हैं। वह वेब सीरीज में नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। साल 2025 में जावेद जाफरी एक फिल्म प्रोजेक्ट ‘इन गलियों में’ का हिस्सा भी बन रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed