{"_id":"5d9cac218ebc3e93dc4802a4","slug":"janhvi-kapoor-will-seen-in-her-father-movie-bombay-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहली बार पिता बोनी कपूर के साथ काम करेंगी जाह्नवी कपूर, निभाएंगी विद्रोही लड़की का किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार पिता बोनी कपूर के साथ काम करेंगी जाह्नवी कपूर, निभाएंगी विद्रोही लड़की का किरदार
Tue, 08 Oct 2019 09:03 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 08 Oct 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor and boney kapoor
- फोटो : amar ujala
फिल्म धड़क से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर फिल्मी गलियारों में लगातार सुर्खियों में हैं। वैसे तो जाह्नवी अभी तक सिर्फ एक ही फिल्म में नजर आईं हैं। हालांकि वह एक के बाद एक बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनती जा रही हैं। जाह्नवी की फिल्मों की फेरिस्त में अब एक खास फिल्म जुड़ गई है।
दरअसल जाह्नवी पहली बार अपने पिता बोनी कपूर के साथ काम करने जा रही हैं। बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का नाम बॉम्बे गर्ल है। फिल्म में जाह्रवी एक विद्रोही मिजाज की लड़की के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म दो पीढ़ियों के सोच के अंतर को दिखाने के साथ ही उनके बीच रिश्तों की डोर मजबूत करने का संदेश भी देगी।
विज्ञापन
दरअसल जाह्नवी पहली बार अपने पिता बोनी कपूर के साथ काम करने जा रही हैं। बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का नाम बॉम्बे गर्ल है। फिल्म में जाह्रवी एक विद्रोही मिजाज की लड़की के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म दो पीढ़ियों के सोच के अंतर को दिखाने के साथ ही उनके बीच रिश्तों की डोर मजबूत करने का संदेश भी देगी।
विज्ञापन
Janhvi Kapoor and boney kapoor
- फोटो : amar ujala
इस फिल्म का निर्माण बोनी कपूर और महावीर जैन मिलकर करेंगे। फिल्म का निर्देशन संजय त्रिपाठी करेंगे। संजय को क्लब 60 जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। संजय ने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। फिल्म में जाह्रवी के अलावा कौन से कलाकार मुख्य किरदार में होंगे इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है। चर्चा है कि यह फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।
वहीं जाह्नवी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही गुंजन सक्सेना की बायॉपिक द कारगिल गर्ल में दिखाई देने वाली हैं। फिल्म में वह गुंजन सक्सेना के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा जाह्नवी, करण जौहर की फिल्म तख्त और दोस्ताना 2 में नजर आएंगी। इसके साथ ही एक्ट्रेस फिल्म रूही अफ्जा में भी दमदार किरदार में दिखेंगी।
पढ़ें: निक-प्रियंका की शादी पर बनेगी फिल्म, 'देसी गर्ल' खुद करेंगी प्रोड्यूस