फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   janhvi kapoor spotted a event with orhan awatramani users troll actress

Janhvi Kapoor: ओरहान अवात्रामणि संग इवेंट में पहुंचीं जान्हवी कपूर, यूजर्स ने किया ट्रोल

Tue, 13 Dec 2022 11:37 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 13 Dec 2022 11:37 PM IST
सार

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को हाल ही में एक इवेंट के दौरान ओरहान अवात्रामणि के साथ स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो पैपराजी पेज से सोशल मीडिया पर साझा किया गया है।

विज्ञापन
janhvi kapoor spotted a event with orhan awatramani users troll actress
जान्हवी कपूर, ओरहान अवात्रामणि - फोटो : insta

विस्तार

जान्हवी कपूर और ओरहान अवात्रामणि के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। लंबे समय से चर्चाएं थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभिनेत्री एक बार यह साफ कर चुकी हैं कि दोनों सिर्फ दोस्त हैं और बताया था कि वह उनके लिए बेहद खास हैं। फिलहाल अब एक बार फिर से एक्ट्रेस को एक इवेंट के दौरान ओरहान अवात्रामणि के साथ स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो पैपराजी पेज से सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। अब यूजर्स उस पर अपनी अलग अलग से प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Taaza Khabar: नंबर वन यूट्यूबर भुवन बाम की ओटीटी पर एंट्री, नए साल में दिखेगा इस अनोखे किरदार का जलवा

विज्ञापन


 

ओरहान का हाथ थामे नजर आईं जान्हवी कपूर
वायरल भयानी पेज से साझा किए गए वीडियो में जान्हवी कपूर ओरहान का हाथ पकड़कर अंदर जाती और पोज करती दिखाई दीं। इस दौरान वह येलो कलर के फिश कट आउटफिट में नजर आईं, जबकि ओरहान ब्लैक जींस टीशर्ट के साथ मैचिंग डेनिम जैकेट में दिखाई दिए। अब इसी के चलते सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

 

इस वजह से यूजर्स ने जान्हवी कपूर को किया ट्रोल
जान्हवी और ओरहान को साथ देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'इनके लिए बॉयफ्रेंड रूमाल की तरह होते हैं, बस काम से मतलब...सस्ते होते हैं ये लोग'। वहीं दूसरे ने लिखा- "भाई पैसा बोलता है बॉस...इनकी भूख पैसा है भले ही कोई कैसा भी हो...बल्गर सोसाइटी..इनकी कोई मर्यादा नहीं होती"। इसी तरह से अन्य लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


विज्ञापन

कौन हैं ओरहान अवात्रामणि
ओरहान अवात्रामणि को न सिर्फ जान्हवी कपूर बल्कि कई सितारों और  स्टार किड्स के साथ अक्सर पार्टियों में चिल आउट करते देखा जाता है। अब तक वह सारा अली खान से लेकर न्यासा देवगन, नव्या नवेली, अनन्या पांडे जैसे स्टार किड्स के साथ नजर आ चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, ओरहान एक सोशल एक्टिविस्ट हैं और एनिमेशन में करियर बनाना चाहते हैं। फिलहाल उनके बारे में इससे ज्यादा जानकारी नहीं दिखती है।
 

Nawazuddin Siddiqui: ऐन मौके पर नवाज ने आयोजकों को दिया गच्चा, यशपाल बोले, ‘लोग अपना वक्त भूल जाते हैं’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed