Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने 'उमराव जान' के गाने पर किया दिल चुराने वाला डांस, यूजर्स को याद आईं रेखा
एक्टिंग, ग्लैमरस दिखने और फनी वीडियो बनाने के साथ-साथ श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर अच्छी डांसर भी हैं।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रहती हैं। फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री अक्सर अपनी तस्वीरों के साथ-साथ फनी वीडियोज भी साझा करती रहती हैं। लेकिन एक्टिंग, ग्लैमरस दिखने और फनी वीडियो बनाने के साथ ही श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर अच्छी डांसर भी हैं। ऐसे में आज जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी डांस प्रैक्टिस का एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने अपने अलग-अलग मूड्स की तस्वीरें भी साझा की हैं। जान्हवी का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
हाल ही में जान्हवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसी पोस्ट साझा की है, जिसमें वह फैंस को अपने मूड स्विंग्स से भी रू-ब-रू करा रही हैं। इसके साथ ही जान्हवी ने अपनी डांस प्रैक्टिस की वीडियोज भी साझा की हैं, जिसमें वह रेखा के गाने 'दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनका यह लेटेस्ट वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वह लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं।
साझा की गई पोस्ट में डांस वीडियो के साथ-साथ जान्हवी की तस्वीरों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पहली तस्वीर में जहां जान्हवी बॉक्सिंग ग्लव्स पहने दिख रही हैं, वहीं कुछ तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अवतार नजर आ रहा है। इस पोस्ट में उनकी बहन खुशी कपूर की भी एक तस्वीर है।
View this post on Instagram
जान्हवी का डांस और उनके वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने अभिनेत्री की तारीफ कर लिखा,'वीडियो एकदम उमराव जान वाइब्स दे रहा है।' दूसरे ने लिखा,'आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।' वहीं एक अन्य ने खुशी की तस्वीर के बारे में लिखते हुए कहा, 'खुशी इसमें एकदम लड़का लग रही हैं।'