फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Janhvi Kapoor Shares Dance video on Umrao Jaan movie rekha song dil cheez kya hai gets viral

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने 'उमराव जान' के गाने पर किया दिल चुराने वाला डांस, यूजर्स को याद आईं रेखा

Wed, 07 Sep 2022 05:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 07 Sep 2022 05:29 PM IST
सार

एक्टिंग, ग्लैमरस दिखने और फनी वीडियो बनाने के साथ-साथ श्रीदेवी की बेटी जान्हवी  कपूर अच्छी डांसर भी हैं।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor Shares Dance video on Umrao Jaan movie rekha song dil cheez kya hai gets viral
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रहती हैं। फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री अक्सर अपनी तस्वीरों के साथ-साथ फनी वीडियोज भी साझा करती रहती हैं। लेकिन एक्टिंग, ग्लैमरस दिखने और फनी वीडियो बनाने के साथ ही श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर अच्छी डांसर भी हैं। ऐसे में आज जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी डांस प्रैक्टिस का एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने अपने अलग-अलग मूड्स की तस्वीरें भी साझा की हैं। जान्हवी का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।   

विज्ञापन

हाल ही में जान्हवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसी पोस्ट साझा की है, जिसमें वह फैंस को अपने मूड स्विंग्स से भी रू-ब-रू करा रही हैं। इसके साथ ही जान्हवी ने अपनी डांस प्रैक्टिस की वीडियोज भी साझा की हैं, जिसमें वह रेखा के गाने 'दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनका यह लेटेस्ट वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वह लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साझा की गई पोस्ट में डांस वीडियो के साथ-साथ जान्हवी की तस्वीरों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पहली तस्वीर में जहां जान्हवी बॉक्सिंग ग्लव्स पहने दिख रही हैं, वहीं कुछ तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अवतार नजर आ रहा है। इस पोस्ट में उनकी बहन खुशी कपूर की भी एक तस्वीर है।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

विज्ञापन

जान्हवी का डांस और उनके वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने अभिनेत्री की तारीफ कर लिखा,'वीडियो एकदम उमराव जान वाइब्स दे रहा है।' दूसरे ने लिखा,'आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।' वहीं एक अन्य ने खुशी की तस्वीर के बारे में लिखते हुए कहा, 'खुशी इसमें एकदम लड़का लग रही हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed