फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Janhvi Kapoor Birthday Rumored Boyfriend Shikhar Pahariya Wishes Actress with Special Photo

Janhvi Kapoor: जान्हवी को कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की अनदेखी तस्वीर

Mon, 06 Mar 2023 06:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 06 Mar 2023 06:20 PM IST
सार

शिखर ने एक खास तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में दोनों को चांद को निहारते देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में हैप्पी बर्थडे का साथ हार्ट इमोजी भी बनाया है।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor Birthday Rumored Boyfriend Shikhar Pahariya Wishes Actress with Special Photo
जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने बहुत कम समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। अब तक के करियर में उन्होंने कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिनकी लोगों ने जमकर तारीफ की है। एक्ट्रेस आज 26वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके बर्थडे के मौके पर फैंस समेत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां भी उन्हें बधाइयां दे रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी जान्हवी के खास अंदाज में विश किया है। 

विज्ञापन

Sheezan Khan: 'अगर तुनिशा होती तो मेरे लिए लड़ती', जेल से बाहर निकलने पर शीजान ने कही बड़ी बात

विज्ञापन

Janhvi Kapoor Birthday Rumored Boyfriend Shikhar Pahariya Wishes Actress with Special Photo
जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
शिखर ने शेयर की अनदेखी तस्वीर

शिखर ने एक खास तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में दोनों को चांद को निहारते देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में हैप्पी बर्थडे का साथ हार्ट इमोजी भी बनाया है। इस पोस्ट को जान्हवी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। बता दें कि बीते कुछ महीनों से दोनों को एक साथ कई मौकों पर देखा जा चुका है। अक्सर जान्हवी और शिखर एक साथ पार्टियों में पहुंचते हैं। दोनों की अफेयर की चर्चाएं भी काफी सुनने को मिलती हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से ही इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। फिलहाल, दोनों परिवार के साथ इन दिनों फैमिली ट्रिप पर गए हैं। हाल ही में दोनों को बोनी कपूर और खुशी कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट का यह वीडियो जमकर वायरल हुआ था।
Kanpur Ka Hero: बिरहाना रोड पर खूब बेची दवाइयां, लेकिन मेरे मर्ज का इलाज मुझे मुंबई में ही मिला

Janhvi Kapoor Birthday Rumored Boyfriend Shikhar Pahariya Wishes Actress with Special Photo
जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्म में दिखेंगी जान्हवी

वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी जल्दी एटीआर के साथ साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने खुद ही इस बात की जानकारी दी है। फिलहाल इस फिल्म को एनटीआर 30 कहकर पुकारा जा रहा है। गौरतलब है कि जान्हवी को आखिरी बार फिल्म मिली में देखा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी।
Bholaa Trailer: रिलीज हुआ 'भोला' का धांसू ट्रेलर, अजय संग एकबार फिर दिलों की धड़कनें बढ़ाने आईं तब्बू

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed