फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   james give training in bollywood films

बॉलीवुड फिल्मों के लिए जेम्स देंगे स्पेशल ट्रेनिंग

Fri, 16 Nov 2012 10:26 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 16 Nov 2012 10:26 AM IST
विज्ञापन
james give training in bollywood films

अब हॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में भी जबरदस्त एक्शन व स्टंट का तड़का देखने को मिलेगा और इनमें युवकों को भी अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। देश के सबसे बड़े मार्शल आर्ट स्कूल संजय कराटे ने बुधवार को होटल जेडब्ल्यू मैरियट में हॉलीवुड के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर जेम्स बोमालिक से टाईअप करने के बाद बोमालिक एक्शन स्कूल खोलने की घोषणा की। इस एक्शन स्कूल की शुरूआत दिसंबर से लुधियाना और जालंधर में होगी। वहीं, जनवरी-2013 में मुंबई में यह स्कूल खोला जाएगा।  

विज्ञापन


इस मौके पर हॉलीवुड की 'रश', 'द मम्मी', 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ', 'क्लाउड एटलेस', 'मिशन इम्पासिबल-4' और अन्य फिल्मों का निर्देशन कर चुके जेम्स बोमालिक ने बताया कि हॉलीवुड के मुकाबले बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री काफी पीछे है। इनकी ज्यादातर फिल्मों में रोमांस, प्यार और थोड़ी-बहुत लड़ाई ही देखी जाती है। कई फिल्मों में यदि एक्शन होता भी है तो उसकी क्वालिटी इतनी अच्छी नहीं होती। ऐसे में इस एक्शन स्कूल के जरिए इन इंडस्ट्रियों को एक खास ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें हॉलीवुड फिल्मों की तरह जबरदस्त एक्शन दिखाया जाएगा। एक्शन सीखने वाले को प्रैक्टिकल के साथ-साथ थ्योरी की भी जानकारी दी जाएगी।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि जेम्स ने तीन साल पहले रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'ब्लू' में भी एक्शन का निर्देशन किया था, जिसमें उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार को स्पेशल ट्रेनिंग दी थी। कराटे गुरु संजय गोकल ने बताया कि पंजाब में एक्शन स्कूल खोलने का मुख्य उद्देश्य पंजाबी और बालीवुड इंडस्ट्री को अपडेट करना है, ताकि इन इंड्रस्ट्रियों की फिल्मों में भी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का एक्शन हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मशहूर कॉमेडियन व अभिनेता दीपक राजा ने बताया कि पंजाबी फिल्मों में एक्शन और कॉमेडी का मेल लोगों को काफी भाएगा। आज के युवा पंजाबी फिल्मों को ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में अगर रियल एक्शन का तड़का लगता है तो उनके लिए सोने पे सुहागा वाली बात हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed