फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jailer 2 on card after Jailer success Nelson dream venture to unite Rajnikanth and Thalapathy Vijay

Jailer 2: 'जेलर' के हिट होते ही 'जेलर 2' का एलान? रजनीकांत के साथ जुड़ेगा यह सुपरस्टार

Wed, 16 Aug 2023 05:24 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 16 Aug 2023 05:24 PM IST
सार

'जेलर' के हिट होते ही डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार इसके सीक्वल की योजना बना रहे हैं। वहीं, 'जेलर 2' से रजनीकांत संग एक और साउथ सुपरस्टार के जुड़ने की जानकारी है। 
 

विज्ञापन
Jailer 2 on card after Jailer success Nelson dream venture to unite Rajnikanth and Thalapathy Vijay
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ इंडस्ट्री के थलाइवा यानी रजनीकांत की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'जेलर' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अपनी रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही है। एक्टर का क्रेज ही है कि सिनेमाघरों में शो हाउसफुल हैं। इसी कड़ी में रजनीकांत के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो, 'जेलर' के बाद इसका सीक्वल 'जेलर 2' बनने वाला है। वहीं, इससे जुड़ने वाले सितारों का नाम भी उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा रहा है। 

विज्ञापन

'जेलर' का सीक्वल 'जेलर 2' बनाएंगे नेल्सन

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार ने 'जेलर' के सीक्वल की पुष्टि की है। वहीं, वह दूसरे पार्ट के लिए दलपति विजय को भी कास्ट करने की योजना बना रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नेल्सन, दलपति विजय से सम्पर्क साध रहे हैं। हालांकि, वह 'जेलर 2' का हिस्सा बनेंगे या नहीं इस पर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं है। दलपति विजय पहले 'बीस्ट' में नेल्सन दिलीप कुमार के साथ काम कर चुके हैं। हालांकि, यह फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं, रजनीकांत और दलपति विजय को एक साथ एक फिल्म में देखने की खबर मात्र ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


Yami Gautam: OMG 2 की सक्सेस से खिलखिला उठीं यामी गौतम, अक्षय कुमार स्टारर को बताया 'अपनी तरह की पहली फिल्म'

विज्ञापन
विज्ञापन

'जेलर 2' की स्क्रिप्ट पर काम शुरू!

जानकारी तो यह भी है कि नेल्सन दिलीप कुमार ने 'जेलर 2' की स्क्रिप्ट पर भी काम शुरू कर दिया है। 'जेलर' की बात करें तो इसकी कहानी और स्टार्स की एक्टिंग दोनों फैंस को लुभाने में सफल रही है। दलपति विजय ने 'जेलर; की सफलता पर नेल्सन और टीम को बधाई दी। डायरेक्टर ने खुलासा किया कि फिल्म की सफलता के लिए उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उन्हें फोन किया और एक खास संदेश भेजा


Ananya Panday: 'बस अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश है',आदित्य रॉय कपूर संग काम करने पर बोलीं अनन्या पांडे

रजनीकांत की 'जेलर' का धमाल जारी

'जेलर' की बात करें तो इसका धमाल जारी है। मूवी में रजनीकांत के अलावा मोहनलाल, शिवा राजकुमार, जैकी श्रॉफ, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और विनायकन जैसे सितारे लीड रोल में हैं। नेल्सन ने फिल्म को डायरेक्टर करने के साथ ही इसकी कहानी भी खुद लिखी है। भारत में फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, और शानदार तरीके से आगे बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed