Ananya Panday: 'बस अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश है',आदित्य रॉय कपूर संग काम करने पर बोलीं अनन्या पांडे
दोनों ही कलाकार अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन अब जाकर अनन्या ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और अभिनेता के साथ काम करने पर खुलकर बात की है। तो चलिए जानते हैं कि अनन्या ने क्या कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदित्य रॉय कपूर पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया खबरों में बने हुए हैं। कथित तौर पर अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ आदित्य के इश्क के चर्चे इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। हालांकि, दोनों ही कलाकार अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन अब जाकर अनन्या ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और अभिनेता के साथ काम करने पर खुलकर बात की है। तो चलिए जानते हैं कि अनन्या ने क्या कहा है।
आदित्य के साथ काम करने पर बोलीं अनन्या
अनन्या ने अपने हालिया इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन और आदित्य के साथ काम करने को लेकर कहा, ‘मुझे नहीं पता कि उनके साथ काम करने के लिए कब कोई अच्छी स्क्रिप्ट होगी। मेरा मतलब है कि मैं कार्तिक के साथ पहले भी काम कर चुकी हूं और यह बहुत मजेदार था। तो उम्मीद है, हम पति पत्नी और वो 2 या ऐसा ही कुछ करेंगे।'' इसके बाद उन्होंने कहा, "मैंने कभी आदि के साथ काम नहीं किया है, लेकिन उसके साथ काम करना मजेदार होगा।’
Samantha: 'खुशी' के प्रचार के दौरान भावुक हुईं सामंथा रुथ प्रभु, फैंस से किया यह खास वादा
शादी की प्लानिंग पर कही यह बात
अनन्या से आगे इंटरव्यू में पूछा गया कि वह शादी कब करेंगी तो इसपर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, ‘मैं अभी बहुत छोटी हूं, इसलिए अभी किसी भी प्रकार की जल्दबाजी नहीं करनी है। शादी करने का मेरा भी बहुत बड़ा सपना है, लेकिन इतनी जल्दी नहीं क्योंकि शादी से पहले मेरे कई सारे ऐसे सपने हैं, जिन्हें मुझे पूरा करना है।’
Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज को राहत, अब विदेश जाने से पहले नहीं लेना होगा कोर्ट से अनुमति
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित इस फ्रेंचाइजी की पहली किस्त 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें आयुष्मान खुराना ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की पृष्ठभूमि मथुरा थी। इस फिल्म में नुसरत भरुचा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि, सीक्वल में आयुष्मान महिला बनकर क्रॉस-ड्रेसिंग करके अकेले पुरुषों के एक समूह को धोखा देकर कहानी को अगले स्तर पर ले जाते हुए दिखाई देंगे। ड्रीम गर्ल 2 की स्टार कास्ट में शामिल नए कलाकारों में परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और मनोज जोशी जैसे हास्य कलाकार शामिल हैं। ड्रीम गर्ल 2, 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।