फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jailer 2 Action Director Reveals Blast Behind Rajinikanth In Trailer Was Real

जेलर 2: क्या असली था बिल्डिंग का धमाका? ट्रेलर में दिखी थी झलक; स्टंट डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 15 Oct 2026 01:24 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 15 Oct 2026 01:24 PM IST
सार

Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' आज यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस बीच फिल्म के स्टंट डायरेक्टर ने बिल्डिंग में धमाके वाले सीन पर बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
Jailer 2 Action Director Reveals Blast Behind Rajinikanth In Trailer Was Real
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को लेकर फैंस में पहले से ही काफी एक्साइटमेंट थी। अब फिल्म आज यानी 15 अक्तूबर को रिलीज हो गई है। इस बीच स्टंट डायरेक्टर चेतन डी'सूजा ने 'जेलर 2' के एक्शन सीन्स पर बड़े खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन


सीन पर क्या बोले एक्शन डायरेक्टर 
अब फिल्म के एक्शन डायरेक्टर डी'सूजा ने एक एक इंटरव्यू में फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताई हैं। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने रजनीकांत के साथ काम करने, निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के साथ अपने अनुभव और फिल्म के एक्शन सीन तैयार करने के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि फिल्म के ट्रेलर में रजनीकांत के पीछे दिखाई देने वाला जोरदार धमाका असली था।
विज्ञापन


डी'सूजा ने बताया, 'ट्रेलर में आपने रजनी सर के पीछे बिल्डिंग का जो धमाका देखा है, वह असली धमाका था। हमने बस उसे थोड़ा और इनहेंस किया है। फिल्म रिलीज होने के बाद आप बिहाइंड द सीन्स के वीडियो देख पाएंगे। फिल्म में ऐसे कई और सरप्राइज हैं। सिर्फ वही धमाका नहीं, बल्कि और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, ट्रेलर के एक सीन के दौरान रजनीकांत के पीछे एक बिल्डिंग में धमाका होता है और वो बिल्डिंग ध्वस्त हो जाती है। फिल्म का ये सीन काफी इंटेंस नजर आ रहा था। 
Trending Videos

Jailer 2 Action Director Reveals Blast Behind Rajinikanth In Trailer Was Real
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' के बारे में 
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन और सन पिक्चर्स के निर्माण में बनी 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को रिलीज हो गई है। इसमें रजनीकांत के साथ विद्या बालन, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या, सूरज वेंजारामूडू, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- जेलर 2 एक्स रिव्यू: क्या पहले पार्ट से बेहतर है 'जेलर 2'? इस बात से निराश हुए फैंस; जानें यूजर्स का रिएक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed