{"_id":"6f8c1a4b182bb8451c2a37dbe6bb9c13","slug":"jai-ho-won-t-break-records-at-box-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या मोदी की वजह से पिट गई जय हो?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या मोदी की वजह से पिट गई जय हो?
अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 27 Jan 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की नई फिल्म 'जय हो' उम्मीद के मुताबिक बाक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर सकी है जबकि सलमान को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी।
विज्ञापन
'जय हो' की फीकी शुरुआत पर जाने-माने फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर कहा है कि इस बार उनकी फिल्म के ना चलने की वजह नरेंद्र मोदी हैं। अगर सलमान ने नरेंद्र मोदी की तारीफ नहीं की होती तो उनके मुस्लिम फैंस नाराज नहीं हुए होते।
विज्ञापन
नाहटा ने ट्वीट कर कहा है कि 'जय हो' के आंकड़े बताते हैं कि मोदी की तारीफ करने की वजह से एक बड़े मुस्लिम वर्ग ने फिल्म का बहिष्कार किया है, जिसके कारण सलमान की ये फिल्म पिट गई।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सलमान खान ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीद्वार नरेंद्र मोदी को 'गुड मैन' कहते हुए उनकी काफी तारीफ की थी।
अपनी फिल्म ‘जय हो’ के प्रचार के लिए अहमदाबाद पहुंचे सलमान खान ने मोदी के साथ पतंग भी उड़ाया थी और कहा था कि मोदी जैसे गुडमैन को प्रधानमंत्री बनना चाहिए।
आपको बता दें कि ऑल इंडिया मजिलिस-ए-इत्तिहादुल मुसलिमीन (एआईएमआईएम) ने अपने समर्थकों से सलमान की फिल्म 'जय हो' नहीं देखने की अपील की थी।
वहीं, हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सलमान पर जमकर जुबानी प्रहार किया था और सलमान को महज एक 'नाचने गाने वाला एक्टर' बताते हुए दर्शकों को उसके 'बेहुदापन' को नहीं देखने की अपील की थी।