उप्र के बाद गुजरात हुआ सलमान पर मेहरबान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र में सलमान खान की जय हो को टैक्स फ्री कर दिया गया है। आमतौर पर उन फिल्मों को टैक्स फ्री किया जाता है जिनका कोई सामाजिक संदेश हो। आमतौर पर युद्घ या देशप्रेम से जुड़ी हुई फिल्में भी टैक्स फ्री की जाती है।
जय हो के साथ ऐसा नहीं है। जय हो पूरी तरह व्यवसायिक सिनेमा है। जहां एक्शन और रोमांस का पुट है। जय हो के टैक्स फ्री होने की वजह बताई गई।
माना गया कि जय हो फिल्म इसलिए टैक्स फ्री की गई क्योंकि सलमान ने सैफई उत्सव में शिरकत की थी। इसी का ईनाम उन्हें उप्र सरकार द्वारा दिया गया।
अब बारी गुजरात की थी। गुजरात सरकार द्वारा भी इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया। इसके पीछे की वजह शायद आप जानते भी होंगे।
सलमान खान ने अहमदाबाद में मकर संक्राति के दिन गुजरात के मुख्यमंत्री के साथ पतंगबाजी करने के बाद उन्होंने मोदी की तारीफ भी की थी।