फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jai ho flop, what salman do now

ये रही 'जय हो' के फ्लॉप होने की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Tue, 28 Jan 2014 10:39 AM IST
Updated Tue, 28 Jan 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
jai ho flop, what salman do now

सलमान खान को पूरा विश्वास था कि इस गणतंत्र दिवस पर सोलह महीनों के बाद जब उनकी फिल्म रिलीज होगी तो लोग राष्ट्रगीत जन गण मन के साथ जय हे जय हे जय हे... गाते हुए ‘जय हो जय हो जय हो’ की ताल मिलाएंगे।

विज्ञापन


लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सलमान, उनकी टीम और उनके प्रशंसकों को इससे सदमा लगा है। कहां तो माना जा रहा था कि दरियादिल सलमान की फिल्म पिछले साल रिलीज हुई ‘चेन्नई ऐक्सप्रेस’, ‘कृष-3’ और ‘धूम-3’ के रिकॉर्ड तोड़ डालेगी, कहां फिल्म को उम्मीद के कमतर ओपनिंग मिली।
विज्ञापन


देश भर में पहले दिन (शुक्रवार) फिल्म ने मात्र 17.55 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन (शनिवार) यह आंकड़ा गिरकर 16.25 करोड़ पहुंच गया। वैसे तीसरे दिन (रविवार/गणतंत्र दिवस) जरूर सलमान को थोड़ी राहत मिली कि कलेक्शन करीब 25 करोड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिला कर पहले तीन दिनों में मात्र 57 से 58 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ। जो ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘धूम-3’ से कहीं कम है। उल्लेखनीय है कि आजकल पहले तीन दिन ही फिल्म की कमाई के लिहाज से सबसे खास माने जाते हैं। निर्माता और वितरक इससे आगे मिलने वाली रकम को बोनस मानते हैं।

बेहतर करने की थी उम्मीद

jai ho flop, what salman do now

उम्मीद तो थी कि सलमान खान की ‘जय हो’ पहले तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये कमा कर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘धूम-3’ के रिकॉर्ड को कड़ी टक्कर देगी। लेकिन दर्शकों ने निर्माताओं और सितारे की आशाओं पर पानी फेर दिया है। फिल्म के इस हाल के लिए बहुत सी बातें जिम्मेदार हैं। सलमान को अब एकांत में बैठ कर गंभीर मनन करना होगा।

वैसे रिकॉर्ड के लिहाज से देखें तो भारत में वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘जय हो’ पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म है। धूम-3, चेन्नई एक्सप्रेस, ये जवानी है दीवानी और दबंग-2 ही इससे आगे हैं। लेकिन सलमान की यह फिल्म 2014 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है और इसके उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन की आशा की जा रही थी।

क्या मोदी इफेक्ट है यह?

jai ho flop, what salman do now

फिल्म ट्रेड के जानकारों के अनुसार फिल्म की इस हालत ने सितारे को मुश्किल में डाल दिया है। आखिर यह नतीजा क्यों आया, खुद सलमान सोच में पड़े हैं। कुछ लोग इस हाल के लिए खुद सलमान को जिम्मेदार बता रहे हैं और फिल्म रिलीज से पहले उनके द्वारा की गई गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ से जोड़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि सलमान ने मोदी के साथ जो पतंग उड़ाई थी और उन्हें ‘गुड मैन’ बताया था, इससे एक मुस्लिम तबका नाराज हो गया है।

सलमान और कई समीक्षक मोदी वाली बात से सहमत नहीं हैं। कुछ लोगों को कहना है कि फिल्म वाकई ‘खराब’ है।  न तो कहानी में दम है, न संगीत में। फिल्म में एक्शन तो है, लेकिन कॉमेडी और रोमांस जरा भी नहीं है। ज्यादातर दर्शकों को फिल्म की हीरोइन डेजी शाह भी पसंद नहीं आई। फिल्म के ट्रेलर देख कर ही दर्शकों ने डेजी को नकार दिया था और वे फिल्म देखने नहीं गए।

जो देखने गए भी, वे डेजी को देख कहते रहे कि किसने इसे हीरोइन बना दिया। जबकि कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म में नया कुछ नहीं है। सलमान अपनी पिछली फिल्मों में जो करते आए हैं, उन्होंने वही किया है। आखिर इस तरह से कब तक एक जैसी ही बातें देखी जा सकती हैं?

पर सिंगल स्क्रीन में अच्छा कारोबार

jai ho flop, what salman do now

उल्लेखनीय है कि सलमान, निर्देशक-निर्माता सोहेल खान और वितरक इरोज ने फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं रखी थी। ‘जय हो’ को 4500 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। रोचक तथ्य यह है कि ‘जय हो’ को मल्टीप्लेक्सों में खास तवज्जो नहीं मिली। जबकि सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में दर्शकों से इसका अच्छा स्वागत किया।

लेकिन इस तथ्य से कैसे इंकार हो सकता है कि आजकल निर्माता को मोटी रकम मल्टीप्लेक्स से मिलती है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कम कमाई से निर्माता सोहेल खान को तो नुकसान नहीं होगा, लेकिन इरोज घाटे में रहेगी। सूत्रों के अनुसार 75 से 100 करोड़ रुपये बजट की इस फिल्म के सारे अधिकार सोहेल ने इरोज को 180 करोड़ रुपये में बेचे थे।

कई फिल्में हैं कतार में

jai ho flop, what salman do now

जानकारों की मानें तो उम्मीद से कम वीकेंड के बाद सौ करोड़ का आंकड़ा छूने में ‘जय हो’ को एक हफ्ते से ज्यादा का समय लग सकता है। जबकि 200 करोड़ रुपये सपना साबित हो सकते हैं। असल में सलमान की इस फिल्म का वीकेंड के बाद भविष्य क्या होगा, यह आने वाले दो-तीन हफ्तों की फिल्मों पर निर्भर है।

अगले सप्ताह यानी 31 जनवरी को अभय देओल की ‘वन बाइ टू’ रिलीज हो रही है। जबकि परिणीती चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ‘हंसी तो फंसी’ 7 फरवरी और प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह स्टारर ‘गुंडे’ वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। एक भी फिल्म चली तो ‘जय हो’ बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस से बाहर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed