फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jagjit Kaur veteran singer and wife of composer Khayyam dies at 93

अवसान: दिवंगत संगीतकार खय्याम की पत्नी जगजीत कौर का निधन, लंबे वक्त से थीं बीमार

Sun, 15 Aug 2021 05:40 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 15 Aug 2021 05:40 PM IST
सार

जाने-माने दिवंगत संगीतकार खय्याम की पत्नी जगजीत कौर रविवार (15 अगस्त) को निधन हो गया। 93 वर्षीय जगजीत बीते कुछ वक्त से बीमार थीं।

विज्ञापन
Jagjit Kaur veteran singer and wife of composer Khayyam dies at 93
जगजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जाने-माने दिवंगत संगीतकार खय्याम की पत्नी जगजीत कौर रविवार (15 अगस्त) को निधन हो गया। 93 वर्षीय जगजीत बीते कुछ वक्त से बीमार थीं। जगजीत ने मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले रोड स्थित पवन हंस शमशान घाट पर किया गया। इस बात की जानकारी केपीजी ट्रस्ट के प्रवक्ता द्वारा दी गई। यह ट्रस्ट खय्याम और जगजीत कौर द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए बनवाया गया था। उन्होंने अपनी सारी संपत्ति इस ट्रस्ट के नाम की हुई थी।

विज्ञापन


बता दें कि लगभग दो साल पहले खय्याम साहब ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। खबरों की मानें तो खय्याम और जगजीत ने अपनी पूरी प्रॉपर्टी जरूरतमंदों के लिए डोनेट कर दी थी। खय्याम के निधन के बाद जगजीत कौर अपने परिवार में अकेली रह गई थीं। उनका एक बेटा भी था, जिसकी कुछ सालों पहले मृत्यु हो गई थी। अब उनके परिवार में कोई नहीं बचा है, लेकिन उनके गानों और खय्याम साहब का संगीत हमेशा लोगों के दिलों में बसा रहेगा। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जगजीत ने कुछ गानों को अपनी आवाज दी थी। जिन में से कुछ खय्याम ने भी कंपोज किए थे, जैसे बाजार फिल्म का 'देख लो आज हम को जी भर के', 1961 में रिलीज हुई फिल्म शोला और शबनम का गाना 'पहले तो आंख मिलाना', और 1964 में रिलीज हुई वहीदा रहमान की फिल्म शगुन का गाना 'तुम अपना रंजो-गम, अपनी परेशानी मुझे दे दो' शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed