फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jacqueline Fernandez hosts tv show with karan johar

टाइगर के बाद अब करन ने पकड़े जैकलीन के आगे कान

Thu, 25 Aug 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 25 Aug 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez hosts tv show with karan johar

सफलता कलाकारों को स्वार्थी बना देती है। ऐसा ही कुछ इन दिनों श्रीलंकाई अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ हो रहा है। पिछले दिनों खबर थी जैकलीन फर्नांडिस अपनी अगली फिल्म के प्रमोशन के दौरान इस बात पर तवज्जो नहीं दे रहीं कि उनके बार-बार ड्रेस बदलने में लग रहे वक्त से को-स्टार टाइगर श्रॉफ परेशान हो रहे हैं। क्योंकि समय बेकार जा रहा है। अब खबर टीवी इंडस्ट्री से आ रही है।

विज्ञापन


इन दिनों जैकलीन एक टीवी शो में दिख रही हैं। वह इस डांस रीयलिटी शो को करन जौहर, फरहा खान और गणेश हेगड़े के साथ जज कर रही हैं। असल में टाइगर वाली की समस्या यहां भी पेश आ रही है कि जैकलीन यह नहीं देखतीं कि उनकी वजह से दूसरे का समय बेकार हो रहा है। शो से जुड़े सूत्रों की मानें तो जैकलीन शूटिंग के बीच में लंबे-लंबे ब्रेक लेती हैं। उनकी वजह से अन्य लोगों को खाली बैठना पड़ता है।
विज्ञापन


शो के क्रू सदस्य तो यहां तक कह रहे हैं कि जैकलीन सिरदर्द हैं। कई बार वह शूट के बीच में दो घंटे का ब्रेक ले लेती हैं। जैकलीन के साथी जज तथा सेलेब्रिटी डांसर भले ही उनके नए-नए स्टारडम की वजह से खामोश हैं मगर बाकी लोग कानाफूसी करने से नहीं रुकते। जैकलीन के लंबे ब्रेक्स की वजह से शूटिंग में अक्सर देर होती होती है और नतीजा पोस्ट प्रोडक्शन पर पड़ता है। वैसे यह नहीं है कि शूटिंग के दौरान ब्रेक की व्यवस्था है ही नहीं। सबको लंच ब्रेक मिलता है और इसके साथ तीन बार आधे-आधे घंटे का ब्रेक अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed