फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jacqueline fernandez face trouble in mob

जैकलीन को देख बेकाबू हुई भीड़, तोड़ डाले शीशे

Thu, 21 Aug 2014 07:49 AM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 07:49 AM IST
विज्ञापन
jacqueline fernandez face trouble in mob

किक फिल्म फेम जैकलीन फर्नांडीज के साथ पिछले दिनों एक अजीब घटना हुई। कहा जा रहा है कि जैकलीन फर्नांडिस को पुणे में तीन दही हांड़ी कार्यक्रमों में जाना था, लेकिन अपने आस-पास की अनियंत्रित भीड़ के चलते वह सिर्फ दो कार्यक्रमों में ही जा पाई।

विज्ञापन


ये तीनों ही कार्यकक्रम एक दूसरे के नजदीक ही थे, जिसके चलते उन्हें बारी-बारी से पहुंचना था, लेकिन जब वह एक जगह से निकली तो भीड़ ने उनके पीछे-पीछे चलना शुरू कर दिया जिसके बाद आयोजकों द्वारा इस भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

तोड़ दिए कार के शीशे

jacqueline fernandez face trouble in mob

​एक सूत्र का कहना है कि जैकलीन आयोजकों द्वारा भेजी गई ऑडी में थी, लेकिन भीड़ ने कार के शीशे ही तोड़ने शुरू कर दिए। हालाँकि जैकलीन के चारों और दो बॉडीगार्ड और कई सारे बाउंसर्स तो थे, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा बेकाबू थी, कि आयोजकों के लिए इन्हें नियंत्रण में लाना लगभग नामुमकिन ही हो गया।"

​​सूत्रों के अनुसार, ​"इसके बाद आयोजकों ने तीसरे कार्यक्रम में जैकलीन का ना जाना ही बेहतर समझा। एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि हालाँकि इसमें और भी सेलेब्रिटीज़ शामिल थी, लेकिन भीड़ का झुकाव जैकलीन की तरफ ही था।

क्या 'किक' की लोकप्रियता की वजह से

jacqueline fernandez face trouble in mob

लोग पहले कार्यक्रम से बेहद जल्दी दूसरे में पहुंच गए और उन्होंने ऑडी को तोडना शुरू कर दिया। जिसके बाद अंतिम फैंसला ये ही लिया गया कि जैकलीन को तीसरे कार्यक्रम में ना ही जाने दिया जाए।"

​वहीं अभिनेत्री के वक्ता का कहना है कि हाँ जब परिस्थितियां हद से भी ज्यादा ख़राब हो गई तो तीसरे इवेंट को रद्द करना पड़ा। क्योंकि पुणे वाले फैंस को नियंत्रण में लाना बहुत मुश्किल था। क्या यह सब इसलिए हुआ क्योंकि जैकलीन हाल ही में हिट हुई फिल्म किक में सलमान के अपोजिट नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed