क्यों जैकलीन फर्नांडीस के बॉडीगार्ड से नाराज हुए फैंस? बोले- ‘बहुत बुरा आदमी है’; देखें वायरल वीडियो
Jacqueline Fernandez Viral Video: जैकलीन फर्नांडीस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जानिए क्यों वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने जताई नाराजगी…
विस्तार
अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो मुंबई में हुए एक इवेंट का है, जिसमें जैकलीन शामिल हुईं। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड का बर्ताव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में जैकलिन अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाने की कोशिश करती दिख रही हैं, जबकि उनका बॉडीगार्ड उनकी कलाई पकड़कर उन्हें रोक रहा है।
नेटिजंस ने जताई नाराजगी
हालांकि, बॉडीगार्ड के उन्हें स्टेज से दूर ले जाने की कोशिश के बावजूद एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। लेकिन जैकलीन के बॉडीगार्ड के बर्ताव से इंटरनेट यूजर्स काफी नाराज हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, ‘बहुत बुरा आदमी है। बॉडीगार्ड उनकी इज्जत नहीं करता। बहुत से लोग ऐसे लोगों को पसंद नहीं करते।’
विज्ञापन विज्ञापन
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘प्रोटेक्टिव है सही पर उसको टच करने का राइट किसने दिया? बिना टच किए प्रोटेक्ट करे।’ एक यूजर ने कहा, ‘भाई ये एक्टर्स किसी दूसरे को टच नहीं होने देते, इसलिए बॉडीगार्ड दूर कर रहा है। पहले से समझा कर रखते हैं इन्हें।’
'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी जैकलीन
वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडीस अगली बार 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल समेत कई अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।