फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jackie Shroff slams trolls comparing Tiger Shroff's looks to Kareena Kapoor's

जवाब: टाइगर श्रॉफ के लुक की तुलना करीना से करने वालों को जैकी ने लताड़ा, कहा- मेरा बेटा है तो दाड़ी के साथ थोड़ी पैदा होगा

Fri, 17 Sep 2021 07:44 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 17 Sep 2021 07:44 PM IST
सार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने टाइगर श्रॉफ के लुक की आलोचना करने वाले ट्रोलर्स को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि सिर्फ इसलिए कि टाइगर उनके बेटे हैं, कोई उनसे दाढ़ी के साथ पैदा होने की उम्मीद नहीं कर सकता।

विज्ञापन
Jackie Shroff slams trolls comparing Tiger Shroff's looks to Kareena Kapoor's
जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने टाइगर श्रॉफ के लुक की आलोचना करने वाले ट्रोलर्स को फटकार लगाई है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बेटे टाइगर श्रॉफ की तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के साथ करने वाले ट्रोलर्स को खरी-खोटी सुनाते हुए लताड़ा है। जैकी श्रॉफ ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि टाइगर उनके बेटे हैं, कोई उनसे दाढ़ी के साथ पैदा होने की उम्मीद नहीं कर सकता। बता दें कि कई सोशल मीडिया ट्रोलर्स का कहना था कि टाइगर श्रॉफ फीमेल की तरह दिखते हैं। ट्रोलर्स ने उनके लुक की तुलना सैफ अली खान की पत्नी और इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर खान से की थी।

विज्ञापन


जैकी श्रॉफ ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मेरा बेटा टाइगर श्रॉफ वैसा नहीं दिखता है, जैसा लोग उससे उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि वह युवा है। अभी भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जैकी का बेटा है इसका मतलब यह थोड़ी है कि वह पेट से ही दाड़ी लेकर बाहर आयेगा। उन्होंने कहा कि करीना कपूर से उसकी क्या तुलना?

विज्ञापन

जैकी का कहना है कि उसकी तुलना करीना से करने वाले और मीम्स बनाने वालों को टाइगर का रिप्लाई देखना चाहिए। वह मस्त था। वह अपने एक्शन को अच्छी तरह जानता है, इसलिए उसे पता था कि जब वह स्क्रीन पर लड़ता है या डांस करता है, तो  टाइगर की तरह दिखता है। जब वह एक्शन में अच्छा होता है, तो किसी लड़के के लिए अच्छा डांस करना मुश्किल होता है। लेकिन वह दोनों अच्छा करता है। आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने भी अरबाज खान के शो पिंच में फीमेल की तरह दिखने वाली आलोचनाओं पर जवाब दिया था। उनका कहना था कि उनके लुक पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। लोग कहते थे कि मैं हीरो हूं या हीरोइन? उन्होंने कहा कि लोग कहते थे कि मैं बिल्कुल भी जैकी दादा के बेटे की तरह नहीं दिखता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed