फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jackie Shroff Lashed Out At Paparazzi Reacting To Asha Bhosle Death Saying Go Home

पैपराजी पर भड़के जैकी श्रॉफ, आशा भोसले के निधन पर रिएक्शन देने पर बोले- ‘घर जा’

Tue, 14 Apr 2026 04:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 14 Apr 2026 04:42 PM IST
सार

Jackie Shroff: अन्य बॉलीवुड सितारों की तरह जैकी श्रॉफ भी सोमवार सुबह आशा भोसले के घर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इसी बीच एक्टर पैपराजी पर भड़क गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Jackie Shroff Lashed Out At Paparazzi Reacting To Asha Bhosle Death Saying Go Home
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महान गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया था। आशा ताई ने अपनी आवाज से 7 दशकों से भी ज्यादा समय तक बॉलीवुड पर राज किया। उनके निधन पर कई बड़े कलाकारों ने दुख जताया। इसी बीच एक्टर जैकी श्रॉफ भी आशा ताई को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे, लेकिन पैपराजी के सवालों से एक्टर भड़क गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
कैसा लगेगा अगर किसी की मां चली जाए
घर के बाहर मौजूद पैपराजी ने जब जैकी श्रॉफ से आशा भोसले के निधन पर रिएक्शन मांगा, तो वह भड़क गए। उन्होंने फोटोग्राफर्स को समझाते हुए कहा, ‘कैसा लगेगा अगर किसी की मां चली जाए? हमारी मां चली गई है। ऐसा सवाल कैसे पूछ सकते हो कि कैसा लग रहा है?’ इस पर पैपराजी ने जवाब दिया, ‘बुरा ही लगता है।’
विज्ञापन

इसके बाद जैकी ने कहा, ‘बस, बात खत्म। ये समय ऐसी बातें करने का नहीं है। रहने दो, भाई… घर जा।’ जैकी श्रॉफ का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)

12 अप्रैल को हुआ था आशा ताई का निधन 
लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें 11 अप्रैल को कार्डियक और सांस से जुड़ी दिक्कतों के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही थीं।

सोमवार को जब उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पर रखा गया, तो उन्हें पूरे सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटा गया। सैनिकों ने सफेद फूलों से सजे उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर उन्हें राज्य सम्मान दिया।

इसके बाद उनका अंतिम संस्कार मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क श्मशान घाट में किया गया, जहां परिवार और करीबी लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed