फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jab tak hai jaan may be banned in pak

पाक में बैन हो सकती है फिल्म जब तक है जान

Thu, 25 Oct 2012 11:38 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Oct 2012 11:38 AM IST
विज्ञापन
jab tak hai jaan may be banned in pak
पाकिस्तान के लोग यश चोपड़ा की अंतिम फिल्म 'जब तक है जान' नहीं देख सकेंगे। पाकिस्तान में इस फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लग सकता है, क्योंकि इसमें शाहरुख खान को कश्मीर में सेना के एक ऑपरेशन में दिखाया गया है।
विज्ञापन


फिल्म रिलीज से पहले पाकिस्तान में विभिन्न टीवी चैनल्स पर इसके ट्रेलर दिखाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस फिल्म में फिल्म के नायक शाहरुख खान को कश्मीर में एक गंभीर कार्य पर सेना के बम निरोधक दस्ते के हिस्से के तौर पर दिखाया गया है।
विज्ञापन


इस कारण इस फिल्म पर पाकिस्तान में बैन लग सकता है। हालांकि इसे अभी पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड के समक्ष रखा जाना है। जब तक है जान यश चोपड़ा की अंतिम फिल्म है। यश का रविवार को मुंबई में निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ व अनुष्का शर्मा प्रमुख भूमिका में हैं। ए. आर रहमान ने फिल्म में संगीत दिया है। फिल्म के गीत गुलजार ने लिखे हैं। यह फिल्म दीपावली पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed