फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jaane Jaan star Kareena Kapoor Khan says she Always wanted to be a part of a moody thriller

Kareena Kapoor: 'जाने जां' की स्क्रिप्ट पढ़ते ही करीना कपूर ने कह दी थी हां, खुद बताई वजह

Fri, 22 Sep 2023 05:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 22 Sep 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
Jaane Jaan star Kareena Kapoor Khan says she Always wanted to be a part of a moody thriller
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री करीना कपूर ने फिल्म 'जाने जां' के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखे हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में करीना के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी दमदार रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म के जरिए करीना ने ओटीटी पर अपनी पारी शुरू की है, इसलिए वह काफी उत्साहित हैं। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि वह बिल्कुल वैसा ही महसूस कर रही हैं, जैसा बॉलीवुड डेब्यू के दौरान कर रही थीं। अब जब 'जाने जां' रिलीज हो चुकी है तो बेबो ने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया।

विज्ञापन


पहली बार बनीं थ्रिलर फिल्म का हिस्सा
फिल्म 'जाने जां' थ्रिलर फिल्म है और यह पहला मौका है, जब करीना कपूर किसी थ्रिलर फिल्म का हिस्सा बनी हैं। इसे लेकर हाल ही में उन्होंने अपना अनुभव साझा किया। करीना ने अपने दिल की बात साझा करते हुए लिखा, 'मैं इस फिल्म को लेकर बेहद खुश हूं। यह पहला मौका है जब दर्शक मुझे थ्रिलर फिल्म में देख पाएंगे। यह किरदार बिल्कुल अलग है'। 
विज्ञापन

Kareena Kapoor: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं पटौदी खानदान की बहू करीना, जानें अभिनेत्री की कुल नेटवर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देख सकते हैं फिल्म
करीना ने आगे लिखा, ' 'जाने जां' एक ऐसी स्क्रिप्ट थी, जिसे मैंने पहली बार सुनकर ही फाइनल कर दिया था।  मैंने हमेशा सुजॉय को कहा कि इस फिल्म की यूएसपी इसकी कास्ट है। मैंने पहली बार जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ काम किया है'। बता दें कि सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित यह फिल्म 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।
Jaane Jaan Review: जयदीप अहलावत की जबर्दस्त अदाकारी पर टिकी ‘जाने जां’, ये कलाकार बने फिल्म की कमजोर कड़ी

फिल्म के निर्माता ने की थी बेबो की तारीफ
हाल ही में 'जाने जां' के निर्माता जय शेवकरमानी ने करीना कपूर की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि 'जाने जां' के सेट पर करीना अपने छोटे बेटे जेह को साथ लेकर आती थीं। वह जितनी परफेक्ट कलाकार हैं, उतनी ही जिम्मेदार मां हैं। दोनों जिम्मेदारियां वह बखूबी अदा करती हैं।
Jaane Jaan: 'जाने जां' की रिलीज के बाद जयदीप अहलावत ने करीना को लेकर किया यह खुलासा, जानें क्या बोले अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed