फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   islamic organisations issued fatwa against lipstick under my burkha

'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' के खिलाफ इस्लामिक संगठन का फतवा

Sun, 26 Feb 2017 11:51 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 26 Feb 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
islamic organisations issued fatwa against lipstick under my burkha
फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' का पोस्टर

प्रकाश झा निर्मित फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' पिछले कुछ दिनों से विवादों में घिर गई है और अब इसके साथ एक और नया विवाद जुड़ गया है। फिल्म को लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं में खासा विरोध नजर आ रहा है। फिल्म में बुर्के को एक अलग अंदाज में दिखाने को लेकर एक इस्लामिक संस्था ने तो फतवा भी जारी कर दिया है। आपको बता दें कि फिल्म के रिलीज होने पर पहले से ही सवाल उठ रहे थे। सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म को सर्टिफिकेट देने से साफ मना कर दिया है। 

विज्ञापन

फिल्म से जुड़े लोगों का होगा बहिष्कार

islamic organisations issued fatwa against lipstick under my burkha
फिल्म का एक दृश्य

खबर है कि इस फिल्म के खिलाफ भोपाल की मुस्लिम त्यौहार कमेटी की मजलिसे शूरा ने एक फतवा जारी किया है। इस फतवे में फिल्म और फिल्म से जुड़े तमाम लोगों का बहिष्कार करने का फरमान सुनाया गया है। इसके अलावा फिल्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी धमकी दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमेटी के अध्यक्ष डॉ औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि बुर्का इस्लाम का नियम है और इसकी बेइज्जती इस्लाम की बेइज्जती है। उन्होंने एलान किया है कि फिल्म से जुडे़ लोगों का देश भर में विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग भोपाल में हुई है

islamic organisations issued fatwa against lipstick under my burkha
फिल्म में रत्ना पाठक

आपको बता दें कि 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' की शूटिंग भोपाल में हुई है। प्रकाश झा ने इससे पहले अपनी फिल्म 'अपहरण' की शूटिंग भी भोपाल में ही की थी। इस कारण इस शहर के लोगों से उन्हें बहुत लगाव है और उनको बहुत प्यार भी मिलता है। लेकिन इस बार उनकी फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। एक तरफ सेंसर बोर्ड फिल्म पर रोक लगाए हुए है तो वहीं दूसरी तरफ भोपाल में इस्लामिक संगठन ने फतवा जारी करके फिल्म के विरोध की घोषणा कर दी है।

फतवे के अनुसार फिल्म से जुड़े लोगों का देश भर में बहिष्कार किया जाएगा। फिल्म निर्माता प्रकाश झा को भोपाल में घुसने नहीं दिया जाएगा। वहीं फिल्म से जुड़े लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी गई है। अब देखना ये है कि प्रकाश झा अपनी इस फिल्म को विवादों से कैसे निकाल पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed