सोशल मीडिया: अनन्या पांडे के घर गुलदस्ता लेकर पहुंचे ईशान खट्टर, यूजर ने चुटकी ली- मेरा नाम मत लेना!
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे से एनसीबी सोमवार को तीसरी बार पूछताछ करेगी। इससे पहले उनसे गुरुवार और शुक्रवार को पूछताछ हो चुकी है। आर्यन खान के साथ व्हॉट्सएप चैट्स में कथित तौर पर ड्रग्स की बातचीत को लेकर अनन्या पांडे एनसीबी की रडार पर है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे से एनसीबी सोमवार को तीसरी बार पूछताछ करेगी। इससे पहले उनसे गुरुवार और शुक्रवार को पूछताछ हो चुकी है। आर्यन खान के साथ व्हॉट्सएप चैट्स में कथित तौर पर ड्रग्स की बातचीत को लेकर अनन्या पांडे एनसीबी की रडार पर है और उनसे कई तरह के सवाल किये गये हैं। बताया जा रहा है कि एनसीबी उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं है और उनसे एक बार फिर से कई तरह के सवाल किये जाएंगे। इस बीच ईशान खट्टर अनन्या पांडे से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। वह गुलदस्ता लेकर अनन्या पांडे के घर गये। उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह गुलदस्ता खरीदते हुए दिख रहे हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर वरिंदर चावला नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिस पर यूजर्स की कई तरह की टिप्पणियां आ रही हैं। एक यूजर ने ईशान खट्टर से मौज लेते हुए कहा, मेरा नाम मत लेना अनन्या प्लीज! वीडियो में ईशान खट्टर फुटपाथ पर स्थिति दुकान से फूलों का गुलदस्ता खरीदते हुए दिख रहे हैं। गुलदस्ता खरीदने के बाद वह अपनी गाड़ी में बैठ जाते हैं। इसके बाद उनकी गाड़ी अनन्या की बिल्डिंग की ओर जाती दिखती हैं। गौरतलब है कि ईशान खट्टर और अनन्या पांडे ने फिल्म 'खाली पीली' में साथ काम किया था।
विज्ञापन विज्ञापन
वहीं, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक सेलिब्रिटी का नौकर कथित तौर पर अनन्या के कहने पर आर्यन खान को ड्रग्स पहुंचाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी ने इस नौकर से पूछताछ की है जिसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है। यह शख्स बॉलीवुड की एक मशहूर हस्ती के घर में काम करता है। कहा जा रहा है कि यह वही शख्स है, जो कथित तौर पर अनन्या के कहने पर आर्यन को ड्रग्स पहुंचाता था। एनसीबी ने इस शख्स को मुंबई के मलाड इलाके से हिरासत में लिया है। इस शख्स ने एनसीबी को क्या बताया है अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है? कहा जा रहा है कि सोमवार को जब अनन्या से दोबारा पूछताछ की जाएगी तो उससे इस बारे में भी सवाल पूछे जाएंगे।