फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ishaan Khatter spotted buying flowers before paying Ananya Panday a visit

सोशल मीडिया: अनन्या पांडे के घर गुलदस्ता लेकर पहुंचे ईशान खट्टर, यूजर ने चुटकी ली- मेरा नाम मत लेना!

Sat, 23 Oct 2021 08:25 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 23 Oct 2021 08:25 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे से एनसीबी सोमवार को तीसरी बार पूछताछ करेगी। इससे पहले उनसे गुरुवार और शुक्रवार को पूछताछ हो चुकी है। आर्यन खान के साथ व्हॉट्सएप चैट्स में कथित तौर पर ड्रग्स की बातचीत को लेकर अनन्या पांडे एनसीबी की रडार पर है

विज्ञापन
Ishaan Khatter spotted buying flowers before paying Ananya Panday a visit
Ishaan Khatter - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे से एनसीबी सोमवार को तीसरी बार पूछताछ करेगी। इससे पहले उनसे गुरुवार और शुक्रवार को पूछताछ हो चुकी है। आर्यन खान के साथ व्हॉट्सएप चैट्स में कथित तौर पर ड्रग्स की बातचीत को लेकर अनन्या पांडे एनसीबी की रडार पर है और उनसे कई तरह के सवाल  किये गये हैं। बताया जा रहा है कि एनसीबी उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं है और उनसे एक बार फिर से कई तरह के सवाल किये जाएंगे। इस बीच ईशान खट्टर अनन्या पांडे से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। वह गुलदस्ता लेकर अनन्या पांडे के घर गये। उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह गुलदस्ता खरीदते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन


इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर वरिंदर चावला नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिस पर यूजर्स की कई तरह की टिप्पणियां आ रही हैं। एक यूजर ने ईशान खट्टर से मौज लेते हुए कहा, मेरा नाम मत लेना अनन्या प्लीज! वीडियो में ईशान खट्टर फुटपाथ पर स्थिति दुकान से फूलों का गुलदस्ता खरीदते हुए दिख रहे हैं। गुलदस्ता खरीदने के बाद वह अपनी गाड़ी में बैठ जाते हैं। इसके बाद उनकी गाड़ी अनन्या की बिल्डिंग की ओर जाती दिखती हैं।  गौरतलब है कि ईशान खट्टर और अनन्या पांडे ने फिल्म 'खाली पीली' में साथ काम किया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक सेलिब्रिटी का नौकर कथित तौर पर अनन्या के कहने पर आर्यन खान को ड्रग्स पहुंचाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी ने इस नौकर से पूछताछ की है जिसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है। यह शख्स बॉलीवुड की एक मशहूर हस्ती के घर में काम करता है। कहा जा रहा है कि यह वही शख्स है, जो कथित तौर पर अनन्या के कहने पर आर्यन को ड्रग्स पहुंचाता था। एनसीबी ने इस शख्स को मुंबई के मलाड इलाके से हिरासत में लिया है। इस शख्स ने एनसीबी को क्या बताया है अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है? कहा जा रहा है कि सोमवार को जब अनन्या से दोबारा पूछताछ की जाएगी तो उससे इस बारे में भी सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed