Shahid Kapoor: ईशान खट्टर-कुणाल खेमू कर रहे थे शोर, शाहिद को इटैलियन महिला से कहना पड़ा 'सॉरी आंटी'
यूरोप बाइकिंग ट्रिप के दौरान शाहिद कपूर ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शाहिद के अलावा कुणाल खेमू और ईशान खट्टर फोटो क्लिक कराने के लिए अजीबोगरीब पोज देते नजर आ रहे हैं।
विस्तार
यूरोप बाइकिंग ट्रिप के दौरान शाहिद कपूर ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शाहिद के अलावा कुणाल खेमू और ईशान खट्टर फोटो क्लिक कराने के लिए अजीबोगरीब पोज देते नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर ने अपने यूरोप बाइकिंग ट्रिप का एक नया वीडियो शेयर किया है। क्लिप में शाहिद, उनके भाई ईशान खट्टर और कुणाल खेमू एक परफेक्ट फोटो क्लिक कराने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि अभिनेता अपने दोस्तों के साथ पूरे यूरोप में बाइक से यात्रा कर रहे हैं और समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा की फोटोज भी शेयर कर रहे हैं।
इसी कड़ी में शाहिद ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस क्लिप में शाहिद, कुणाल और ईशान को एक गली में तस्वीर के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। जबकि उनके दोस्त सुवेद लोहिया ने तीनों की परफेक्ट फोटो क्लिक करने की कोशिश में दिख रहे हैं। वीडियो में शाहिद और ईशान ने संकरी गली के विपरीत दिशा में दो दीवारों के बीच खुद को संतुलित की कोशिश कर रहे हैं जबकि कुणाल ऐसा नहीं कर पाते हैं। इस दौरान वहां हो रहे शोर से पास के घर से एक महिला अपनी खिड़की खोलकर झांकने लगती है जिसके बाद शाहिद पोज छोड़कर सीधे खड़े हो जाते हैं। इस मजेदार वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए शाहिद ने इसे 'सॉरी आंटी' कैप्शन दिया है। वहीं उनके भाई ईशान ने शरमाते चेहरे वाले इमोजी के साथ इस पर प्रतिक्रिया दी है। फैंस को भी शाहिद का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। ज्यादातर लोग इस वीडियो पर हंसने वाला इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद को हाल ही में जर्सी में देखा गया था, जिसमें उनके पिता पंकज कपूर भी थे। 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। फिल्म कुल 19.68 करोड़ का ही बिजनेस कर सकी थी। यह फिल्म अब ओटीटी पर भी आ चुकी है जिसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है। वहीं शाहिद की अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही फर्जी वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन राज और डीके कर रहे हैं। इस वेब सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने की तैयारी है।