फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ishaan Khatter and Tara Sutaria works together for Shreya Ghoshal Rito Riba Upcoming Song releasing on 7 march

Ishaan-Tara: रोमांटिक गीत के लिए साथ आए ईशान खट्टर-तारा सुतारिया, श्रेया घोषाल-रितो रिबा की आवाज का चलेगा जादू

Tue, 04 Mar 2025 10:52 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 04 Mar 2025 10:52 AM IST
सार

Ishaan-Tara: ईशान खट्टर और तारा सुतारिया जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आएंगे। यह गाना श्रेया घोषाल और रितो रिबा ने मिलकर गाया है। इसकी रिलीज की तारीख का भी खुलासा हो गया है। 

विज्ञापन
Ishaan Khatter and Tara Sutaria works together for Shreya Ghoshal Rito Riba Upcoming Song releasing on 7 march
तारा सुतारिया-ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ईशान खट्टर और तारा सुतारिया बॉलीवुड अब एक साथ स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। प्रशंसक जल्द ही इस नई जोड़ी को साथ देख सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईशान खट्टर और तारा सुतारिया जल्द ही एक आगामी म्यूजिक वीडियो में अभिनय करेंगे, जिसमें रितो रीबा और श्रेया घोषाल की आवाजें होंगी।

विज्ञापन

रोमांटिक ट्रैक में नजर आएंगे ईशान-तारा
काफी दिनों से ईशान और तारा की किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आने की खबरें थीं। हालांकि, यह तय हो गया है कि ईशान खट्टर और तारा सुतारिया, रितो रीबा और श्रेया घोषाल के आने वाले गाने में साथ नजर आएंगे। प्ले डीएमएफ के तहत अंशुल गर्ग द्वारा निर्मित इस रोमांटिक ट्रैक को कश्मीर की शानदार बैकग्राउंड पर फिल्माया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगा गाना
इस गाने के लिए प्रशंसकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि यह गाना 7 मार्च, 2025 को रिलीज होने वाला है। सोशल मीडिया पर फैंस इसे लेकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि रितो रीबा की दिल को छू लेने वाली गायकी, श्रेया घोषाल की जादुई आवाज और ईशान और तारा की केमिस्ट्री के साथ यह गाना वाकई एक बेहतरीन अनुभव होने वाला है। यह गाना कश्मीर के खूबसूरत नजारों के साथ शूट किया गया है।
Mahima Chaudhry: ‘परदेस’ से लेकर ‘नादानियां’ तक महिमा चौधरी का फिल्मी सफर, इन किरदारों से हुईं फेमस

विज्ञापन

रितो रिबा ने जताई खुशी
प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए लोकप्रिय गायक रितो रीबा ने कहा, 'यह गाना मेरे लिए वाकई खास है। श्रेया मैम के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है और ईशान और तारा द्वारा इस गाने को स्क्रीन पर देखना अविश्वसनीय है। इसे संभव बनाने के लिए अंशुल सर का बहुत-बहुत धन्यवाद।'
Akshay Kumar: 30 साल बाद चुरा के दिल मेरा पर थिरके अक्षय और शिल्पा, फैंस बोले- क्या फिर से आने वाले हो साथ?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed