फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Isha talwar reveals she got eye injury during shooting action scenes for dimple kapadia saas bahu aur flamingo

Isha Talwar: सास बहू और फ्लेमिंगो की शूटिंग के दौरान घायल हुई थीं ईशा, एक्शन सीन्स करते हुए आंख में लगी थी चोट

Fri, 12 May 2023 03:30 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 12 May 2023 03:30 PM IST
सार

अभिनेत्री ईशा तलवार ने खुलासा किया है कि वेब सीरीज 'सास, बहू और फ्लेमिंगो' के सेट पर एक्शन सीन्स की शूटिंग करते हुए उनके आंख में चोट लग गई थी।

विज्ञापन
Isha talwar reveals she got eye injury during shooting action scenes for dimple kapadia saas bahu aur flamingo
ईशा तलवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री ईशा तलवार इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने 'सास बहू और फ्लेमिंगो' में डिंपल कपाड़िया के साथ काम किया है। वेब सीरीज में उन्होंने 'बिजली' का किरदार निभाया है, जो ऑनस्क्रीन डिंपल की बहू बनी हैं। यह सीरीज ड्रग कार्टेल चलाने वाली महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में ईशा की दमदार अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है। अब अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि सीरीज की शूटिंग के दौरान उनकी आंख में चोट लग गई थी।

विज्ञापन

ईशा तलवार ने शूटिंग का अनुभव साझा करते हुए अपने साथ हुए इस हादसे के बारे में बताया। ईशा ने कहा कि वह रात में शूटिंग कर रही थीं, लेकिन स्क्विब देख पाना उस वक्त मुश्किल था, क्योंकि अंधेरा बहुत ज्यादा था, जिसके बाद स्क्विब का शॉट सीधा उनकी आंख में चला गया। उनकी लेफ्ट आंख सूज गई और वह उसे खोल तक नहीं पा रही थीं। उन्हें अपनी आंख में काफी तकलीफ भी महसूस हुई थी।

Samantha: नागा चैतन्य के 'दुर्भाग्यपूर्ण' वाले बयान पर एक्स वाइफ सामंथा का पलटवार? सुर्खियों में क्रिप्टिक नोट

विज्ञापन
विज्ञापन

चोट के बाद भी जारी रखी शूटिंग
अभिनेत्री ने कहा कि उनके सह-कलाकार दीपक डोबरियाल उन्हें कई नेत्र रोग विशेषज्ञों के पास ले गए, जिन्होंने उन्हें अंधेरे में आराम करने की सलाह दी। अभिनेत्री के डॉक्टर ने उन्हें रोशनी से बचने की सलाह दी थी, इसलिए शूटिंग पर लौटने से पहले वह तीन दिनों तक अंधेरे में रहीं। निर्देशक होमी अदजानिया ने एक्शन सीन्स के लिए बॉडी डबल के उपयोग का सुझाव दिया, लेकिन अभिनेत्री ने इस विचार को अस्वीकार कर दिया और सभी सीन्स की शूटिंग खुद की।

The Kerala Story: फिल्म पर बैन को लेकर ममता सरकार को नोटिस, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- ऐसा फैसला क्यों लिया?

विज्ञापन

शो में ईशा का एक्शन सीक्वेंस
दरअसल, ईशा के साथ यह हादसा एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान हुआ था। सीरीज में ईशा के कई एक्शन सीन्स हैं। सीरीज में डिंपल कपाड़िया के अलावा राधिका मदान और अंगिरा धर के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आईं। दीपक डोबरियाल ने सीरीज में विलेन का किरदार निभाया है। वेब सीरीज 'सास, बहू और फ्लेमिंगो' पांच मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी हॉट स्टार पर रिलीज हुई थी।

Armaan Malik: अरमान मलिक भी हुए बॉलीवुड की 'गंदी राजनीति' का शिकार, गानों से रिप्लेस होने पर छलका गायक का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed