संध्या महाआरती के साथ शुरू होगी ईशा अंबानी की शादी की सभी रस्में, तस्वीर आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबानी परिवार की बेटी ईशा की शादी इन दिनों चर्चा में है। वह 12 दिसंबर को बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उदयपुर में उनकी शादी की तैयारी शुरू हो गई है। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 8 और 9 दिसंबर को होगा। इस बीच उनकी शादी को लेकर एक और खबर सामने आई है।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो आज शाम की संध्या महाआरती से ईशा अंबानी की शादी की सभी रस्में शुरू हो जाएंगी। इस पूजा के लिए उदयपुर के उदय विलास होटल को खास तौर पर सजाया गया है। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। खबरों की मानें तो संध्या महाआरती के लिए 35 फीट ऊंची श्रीनाथ जी की मूर्ति लगाई गई है।
इसके अलावा अंबानी परिवार की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी की तैयारियों की अन्य तस्वीरें भी सामने आई हैं। यह तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बात दें कि उदयपुर झील के पास स्टेज बनाया गया है।
A post shared by ©pmd (@padharo_mahre_desh) on
अंबानी परिवार भगवान में बहुत विश्वास करता है इसी वजह से स्टेज पर श्रीनाथ जी की मूर्ति भी लगाई गई है, इसके साथ ही स्टेज पर भव्य भवन भी दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले ईशा की शादी के लिए अंबानी परिवार ने अपना खजाना खोला। गौरतलब है कि उदयपुर पहुंचते ही अंबानी परिवार ने 'अन्न सेवा' दी जिसमें वे 7 से 10 दिसंबर तक गरीब लोगों को दिन में तीन बार खाना खिलाएंगे। खबर है कि इस अन्न सेवा में तकरीबन 5100 लोगों को खाना खिलाया जाएगा है।
अन्न सेवा के दौरान मुकेश और नीता अंबानी के साथ-साथ ईशा के सास-ससुर अजय और स्वाति पीरामल भी मौजूद थे। साथ ही ईशा और उनके मंगेतर आनंद भी दिखाई दिए। अन्न सेवा कार्यक्रम 4 दिन तक लगातार चलेगा जो उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान में हो रहा है।