फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   is salman khan followin ranbir kapoor

तो क्या कैट के प्रेमी रणबीर की नकल कर रहे हैं सलमान?

Thu, 12 Mar 2015 08:20 AM IST
Updated Thu, 12 Mar 2015 08:20 AM IST
विज्ञापन
is salman khan followin ranbir kapoor

सलमान खान अपनी पूर्व प्रेमिका कैटरीना कैफ के प्रेमी रणबीर कपूर की राह पर चल निकले हैं। एक मामले में वह रणबीर को फॉलो करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


वैसे सलमान ने भले ही यह जानबूझ कर नहीं किया हो लेकिन यह तो तय है कि ऐसा करने पर उनकी तुलना रणबीर से जरूर की जाएगी।

वैसे मामला एक फिल्म से जुड़ा है। नकल इसलिए भी मानी जाएगी क्योंकि रणबीर की फिल्म सलमान की फिल्म से पहले रिलीज होगी। पूरी कहानी जानने के लिए आपको ये स्टोरी जरूर पढ़नी होगी।

विज्ञापन

रणबीर एक फिल्म में बने हैं बॉक्सर

is salman khan followin ranbir kapoor

रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'बांबे वेल्वेट' में एक बॉक्सर का किरदार निभा रहे हैं। रणवीर की यह फिल्म बहुत महत्वाकांक्षी फिल्म है। रणबीर के लुक की भी इस फिल्म में खूब चर्चा हो रही है।

इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा होंगी। रणबीर कपूर अपने फिल्मी कैरियर में पहली बार एक बॉक्सर के किरदार में नजर आएंगे। वहीं बदर्स फिल्म में सिद्वार्थ मल्होत्रा भी एक बॉक्सर का किरदार निभाने जा रहे हैं।

रणबीर कपूर अपने इस किरदार के लिए खासी मेहनत कर रहे हैं। और उनके पूरा विश्वास है कि बॉक्सर का यह किरदार लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।

विज्ञापन

अब सलमान भी करने जा रहे हैं बॉक्सर का रोल

is salman khan followin ranbir kapoor

सुनने में आ रहा है कि अपनी फिल्म सुल्तान में सलमान खान भी एक बॉक्सर का रोल अदा करेंगे। अली अब्बास जफर की इस फिल्म में सलमान पहली बार एक बॉक्सर का किरदार निभाएंगे।

इस बॉक्सर की पर्दे पर उम्र 40 साल होगी। रणबीर से सलमान की तुलना इसलिए भी होगी कि दोनों ही सितारे पहली बार पर्दे पर बॉक्सर बनेंगे। लेकिन रणबीर की फिल्म सलमान की फिल्म से पहले रिलीज होगी।

इसलिए अगर रणबीर बॉक्सर के किरदार में लोगों को पसंद आ जाते हैं तो फिर सलमान के लिए मुश्किल होगी क्योंकि फिर उनका किरदार रणबीर के किरदार की नकल ही माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed