फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is Kartik Aaryan In A Relationship Actor shared Some Pictures And Hinted About Love Life

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने अपने रिलेशनशिप पर दिया अपडेट, तस्वीरें साझा कर लिखा- तू मेरी

Sat, 07 Jun 2025 06:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 07 Jun 2025 06:27 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन का नाम अब तक कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से जोड़ा जा चुका है। वह रिलेशनशिप में हैं या नहीं, इस बात का खुलासा आज तक नहीं हुआ। हाल ही में कार्तिक ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिसके जरिए वह अपने रिलेशनशिप में होने का इशारा देते नजर आए हैं। 

विज्ञापन
Is Kartik Aaryan In A Relationship Actor shared Some Pictures And Hinted About Love Life
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

विस्तार

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की, इन तस्वीरों के जरिए वह फैंस को अपने रिलेशनशिप का अपडेट देते नजर आ रहे हैं। साथ ही इन तस्वीरों के साथ कार्तिक ने एक कैप्शन भी लिखा है, ‘तू मेरी।’ आखिर ये पूरा माजरा क्या है? कार्तिक किसको अपना बता रहे हैं? 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: ‘हमारे रे की रूमी’; करण जौहर ने कार्तिक संग शेयर की हीरोइन की तस्वीर 
विज्ञापन

क्या कार्तिक रिलेशनशिप में हैं
कार्तिक आर्यन इन दिनों क्रोएशिया नाम की एक यूरोपियन कंट्री में अपनी एक फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग से समय निकालकर उन्होंने कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही कैप्शन लिखा है, ‘डक लव यू डबरोवनिक।’ अपनी तस्वीरों के साथ बैग की फोटो भी कार्तिक ने शेयर की है, इस बैग पर एक टैग लगा है, जिस पर तीन ऑप्शन हैं, सिंगल, टेकन और डिपेंड ऑन हू इज आस्किंग। तीसरे ऑप्शन पर टिक मार्क लगा हुआ है। इस तस्वीर ने कार्तिक के फैंस का ध्यान खींचा।  

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


 


 

Is Kartik Aaryan In A Relationship Actor shared Some Pictures And Hinted About Love Life
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

फैंस ने किए कार्तिक से सवाल
कार्तिक के बैग और उस पर लगे टैग को देखकर फैंस ने कार्तिक आर्यन से कमेंट सेक्शन में ही सवाल पूछने शुरू कर दिए। एक फैन ने लिखा है, ‘इस तस्वीर का मतलब क्या है?’ वहीं एक दूसरी फैन ने लिखा, ‘सिर्फ कार्तिक ही ऐसा कर सकता है।’ वहीं तीसरे फैन ने लिखा, ‘रिलेशनिशप को छुपाने का तरीका बढ़िया है।’ ऐसे ही कई कमेंट्स कार्तिक फैंस ने किए हैं। 

कार्तिक आर्यन का करियर फ्रंट
करण जौहर प्रोड्यूस फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के अलावा भी कार्तिक धर्मा प्रोडक्शन की एक और फिल्म कर रहे हैं। वह फिल्म ‘नागजिला’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक इच्छाधारी नाग बनने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला लुक जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed