फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   is Hrithik Angry With Priyanka And Vidya For Supporting Kangana?

तो टूट जाएगी ऋतिक की प्रियंका और विद्या से दोस्ती?

Mon, 11 Jul 2016 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Jul 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
is Hrithik Angry With Priyanka And Vidya For Supporting Kangana?
- फोटो : getty images

आजकल ऋतिक रोशन काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। लगातार बॉलीवुड के अपने साथियों से झगड़ा कर रहे हैं। दरअसल में ऋतिक के इन विवादों की वजह हैं कंगना। कंगना रनौट से उनका विवाद तो जगजाहिर है, हाल ही में उनकी अभिनेता सलमान खान से अनबन की खबर आई थी।

विज्ञापन


अब इसी क्रम में थोड़ा आगे बढ़े हैं ऋतिक, खबर है कि अभिनेत्री विद्या बालन और प्रियंका चोपड़ा से भी उनकी दोस्ती टूटने की कगार पर है। आपको बता दें कि ऋतिक ने विद्या और प्रियंका को गुस्से से भरा एक मैसेज भेजा है। इस मैसेज के बाद खबरें आ रही हैं कि ऋतिक का इन दोनों एक्ट्रेस से भी नाता टूट सकता है। यह सारा विवाद कंगना रनौट से स्टार्ट होता है, जो भी कंगना के पास जाता है ऋतिक उससे अपनी दोस्ती तोड़ लेते हैं, ऐसा ही कुछ हुआ विद्या और प्रियंका के मामले में।

विज्ञापन

ऋतिक को कंगना की साइड लेना बिल्कुल भी पसंद नहीं

is Hrithik Angry With Priyanka And Vidya For Supporting Kangana?

आपको बता दें कि पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा और विद्या वालन दोनों ही कंगना की पैरवी करती नजर आई थीं। वहीं ऋतिक को कंगना की साइड लेना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। दरअसल में ऋतिक का गुस्सा इसलिए भी बढ़ जाता है कि उनके करीबी उन्हें सपोर्ट न करके कंगना को सपोर्ट करते हैं।  

खबरों कि मानें तो इस गुस्से में ही ऋतिक ने अपनी दोस्त विद्या बालन और प्रियंका चोपड़ा को एक हर्टिंग मैसेज भेज दिया। उस मैसेज में ऋतिक ने विद्या और प्रियंका से कंगना की साइड लेने पर अपनी नाराजगी जताई है।

सलमान से भी है ऋतिक का विवाद

is Hrithik Angry With Priyanka And Vidya For Supporting Kangana?

यही नहीं इससे पहले वो सलमान खान से भी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। लोगों की मानें तो सलमान-ऋतिक विवाद एक्ट्रेस डेजी शाह को लेकर है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक ऋतिक सलमान से इसलिए नाराज हैं क्योंकि सलमान ने भी कुछ समय पहले कंगना को सपोर्ट किया था।

दरअसल में विवाद उस वक्त उत्पन्न हुआ था जब 42 साल के ऋतिक ने 29 वर्षीय कंगना को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे एक इंटरव्यू में कथित रूप से ऋतिक को 'सिली एक्स' कहने के मामले में सार्वजनिक माफी मांगने को कहा था। ऋतिक ने कंगना के इस दावे को खारिज कर दिया कि दोनों के बीच संबंध रहे थे। इस विवाद में कई मोड़ आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed