{"_id":"febef7913c831f0d6dd433d69c002315","slug":"is-deepika-padukone-angry-with-sanjay-leela-bhansali","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय लीला भंसाली और उनके को स्टार की नाराजगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय लीला भंसाली और उनके को स्टार की नाराजगी
अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 26 Sep 2013 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों के कलाकारों से जी तोड़ मेहनत करवाते हैं। उनके साथ पहली बार काम करनेवाले कलाकार शूटिंग की शुरूआत में तौबा तौबा करने लगते हैं, लेकिन फिल्म के आगे बढ़ते ही सब कुछ सामान्य हो जाता है।
विज्ञापन
आगामी फिल्म 'राम लीला' में भंसाली ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को निर्देशित किया है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब इसके रिलीज होने का इंतजार है। दोनों ही कलाकारों के मन में भंसाली के प्रति गहरा सम्मान है, लेकिन उनके काम करने के तरीकों को वे भूल नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
दीपिका याद करती हैं कि कैसे दो घंटे पहले उनके डायलॉग बदल जाते थे और कैसे उनका असिस्टेंट आकर संवादों की नई कॉपी सौंप जाता था। इस तरह उनकी अपनी ओर से की हुई डायलॉग डिलीवरी की सारी तैयारियां बेकार हो जाती थीं और उन्हें नए सिरे से मेहनत करनी पड़ जाती थी।
विज्ञापन
इस फिल्म में कई ऐसे सीन हैं, जहां बीसियों बार रीटेक करना पड़ा। कई दृश्यों के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। भंसाली के बारे में दीपिका का कहना है कि वे कई मायनों में कमाल के हैं। दूसरे निर्देशकों की तुलना में उनके साथ काम करना आसान कतई नहीं था।