{"_id":"5b4b7d9c4f1c1b4e748b4eee","slug":"irrfan-khan-to-star-in-udham-singh-biopic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से जूझ रहे इरफान खान अब 'शहीद' बन लौटेंगे, उधम सिंह की बायोपिक में नजर आने की खबर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर से जूझ रहे इरफान खान अब 'शहीद' बन लौटेंगे, उधम सिंह की बायोपिक में नजर आने की खबर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan
कैंसर के इलाज के बाद इन दिनों स्वास्थ लाभ ले रहे इरफान निर्माता-निर्देशक शूजित सरकार की अगली फिल्म सरदार ऊधम सिंह की बायोपिक से कैमरे के सामने वापसी कर सकते हैं। पिछले दिनों लंदन में शूजित ने इरफान से मुलाकात की। दोनों में इस फिल्म पर पहले से बात चलती रही है।
बताया जाता है कि इरफान यह बायोपिक करना चाहते हैं और बीच में शूजित द्वारा पीकू की योजना बनाने के कारण काम रोक दिया गया था। पीकू में इरफान ने अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ अभिनय किया था। शहीद ऊधम सिंह की बायोपिक की शूटिंग 2019 की पहली तिमाही में शुरू हो सकती है।
अब खबर है कि इरफान अगले साल के शुरू में भारत आएंगे और इस फिल्म के साथ शुरुआत करेंगे। सरदार ऊधम सिंह परतंत्र भारत में गदर पार्टी के सदस्य थे। उन्होंने 1919 में जलियावालां बाग में नरसंहार का आदेश देने वाले जनरल डायल को लंदन में गोली मार कर बदला लिया था।