Photoshoot: बाबिल ने पिता इरफान खान के फार्महाउस पर करवाया पहला फोटोशूट, कहा- ये बहुत खास जगह है
इरफान खान ने बेटे बाबिल जल्द ही बॉलीवुड में बतौर अभिनेता अपना एक नया सफर शुरू करने जा रहे हैं। लेकिन दर्शकों का दिल बड़े पर्दे पर जीतने से पहले बाबिल ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। हाल ही में बाबिल ने अपना पहला फोटोशूट करवाया। उनके फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विस्तार
इरफान खान ने बेटे बाबिल जल्द ही बॉलीवुड में बतौर अभिनेता अपना एक नया सफर शुरू करने जा रहे हैं। लेकिन दर्शकों का दिल बड़े पर्दे पर जीतने से पहले बाबिल ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। हाल ही में बाबिल ने अपना पहला फोटोशूट करवाया। उनके फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बाबिल का ये फोटोशूट देखकर कई लोगों के जहन में एक बार फिर से दिग्गज अभिनता इरफान खान की यादें ताजा हो गई हैं।
नासिक फार्महाउस पर किया फोटो शूट
बाबिल का पहला फोटोशूट उनके लिए बहुत ही खास है क्योंकि ये फोटोशूट उन्होंने अपने परिवार के नासिक फार्महाउस पर करवाया है। इन तस्वीरों में बाबिल काफी नैचुरल लग रहे हैं और निश्चित रूप से वो तस्वीरों में अपने पिता इरफान खान की झलकियां दे रहे हैं। मशहूर फोटोग्राफर शिवाजी सेन ने बाबिल के कई मूड्स को बहुत ही खूबसूरती के साथ अपने कैमरे में कैप्चर किया है। बाबिल को ईशा भंसाली ने स्टाइल किया। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
बाबिल ने फार्महाउस को बताया खास
बाबिल ने अपने पहले फोटोशूट के बारे में बात करते हुए उसे अपने लिए बहुत ही खास बताया। बाबिल ने कहा, ‘ये फार्महाउस मेरे पूरे परिवार के लिए बहुत ही खास है। मेरे पिता को जब भी आराम की जरूरत होती थी तो वो आराम करने के लिए यहीं आते थे। मैं इस जगह में उनकी उपस्थिति महसूस कर सकता हूं, इसलिए मैंने इस जगह को अपने फोटोशूट के लिए भी चुना है। शिवाजी सेन ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ मेरे सभी मूड्स को कैप्चर किया है’।
शूट से पहले की बातचीत
हमने शूट से पहले इस बारे में काफी बातचीत की कि मुझे किस तरह की तस्वीरें चाहिए और मुझे लगता है परिणाम बेहद अच्छा आया है जैसा हमने करने के बारे में सोचा था’। बाबिल का अभी अपनी फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी करना बाकी है। बाबिल के पास एक मजबूत विरासत है और उनकी रगो में एक परफेक्शनिस्ट का जींस दौड़ रहा है।