{"_id":"5c77ae43bdec225eb65e0535","slug":"irani-director-majid-majidi-second-hindi-film-in-india-to-roll-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के बाद दूसरी हिंदी फिल्म में जुटे ईरानी निर्देशक मजिद मजीदी, ऐसी होगी कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के बाद दूसरी हिंदी फिल्म में जुटे ईरानी निर्देशक मजिद मजीदी, ऐसी होगी कहानी
Thu, 28 Feb 2019 03:17 PM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 28 Feb 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
मजिद मजीदी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते साल ईरानी फिल्ममेकर मजिद मजीदी ने अपनी पहली हिंदी फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म से ही शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर ने अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म की कहानी भाई-बहन की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म में ईशान अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए ड्रग्स बेचते हैं जबकि उनकी बहन धोबी घाट पर काम करती है। इस फिल्म में सिनेमेटोग्राफर के यू मोहनन की बेटी मालविका मोहनन नजर आई थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मजिद मजीदी एक बार फिर भारत की तरफ रुख कर रहे हैं। खबर के मुताबिक वो एक और हिंदी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। यह कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। यह एक हल्की-फुल्की फिल्म होगी, लेकिन लोगों को पसंद आएगी। इस फिल्म को शरीन मंत्री केडिया और किशोर अरोड़ा प्रोड्यूस करेंगे। माजिद की 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' को भी इन दोनों ने ही प्रोड्यूस किया था।
एक सूत्र के मुताबिक- फिल्म में मजिद की अपनी जिंदगी से जुड़ी कहानी होगी। मजिद अपनी यात्रा पर कई बार भारत आए थे। यह कहानी मजिद की पिछली भारत यात्राओं पर होगी। फिल्म की कहानी एक 25-30 साल के शख्स की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक छोटे शहर में रहता है। फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर भी काम शुरू हो गया है। यह फिल्म 2020 तक पर्दे पर आएगी।
विज्ञापन
मजिदी अभी अपनी एक ईरानी फिल्म में व्यस्त हैं, उस फिल्म का काम पूरा होने के बाद वह अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म के काम में जुट जाएंगे। इसके लिए वह किसी नए चेहरे को मौका दे सकते हैं।
इससे पहले शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा और मजिदी ने 'गोल्ड माइन' नाम की एक फिल्म में साथ काम करने का ऐलान किया था। लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म को अभी टाल दिया गया है। इस बीच खबर है कि दोनों प्रोड्यूसर बिरसा मुंडा की जिंदगी पर बन रही फिल्म का काम पहले निपटाना चाहते हैं।