जानिए आईपीएल का बॉलीवुड कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर श्रीसंत का स्पॉट फिक्सिंग में नाम आने के बाद इस पूरी घटना के तार बॉलीवुड से भी जुड़ रहे थे। दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह की गिरफ्तारी के बाद आईपीएल और बॉलीवुड से संबंध और भी गहरे होने की बात साफ हुई है।
बॉलीवुड की कई हस्तियां आईपीएल से सीधे जुड़ी हुई हैं। साथ ही कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो सिर्फ आईपीएल को प्रमोट कर रही हैं। हर आईपीएल के पहले हर टीम के मालिक अपनी टीम के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड सितारों का इस्तेमाल करते हैं।
इस साल के आईपीएल की शुरुआत शाहरुख खान और दीपिका पादुकोन के भव्य डांस परफॉर्मेंस के साथ शुरू हुई थी। इसके अलावा मैचों में भी बॉलीवुड के कई सितारे दिखाते रहते हैं।
टीम की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी और प्रीती जिंटा
फिल्मों से लगभग सन्यास ले चुकीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी राजस्थान की आईपीएल क्रिकेट टीम की मालकिन हैं। वह अपने पति राज कुंद्रा के साथ इस टीम की मालकिन हैं। अपनी टीम का उत्साहवर्द्घन करने के लिए शिल्पा शेट्टी हर मैच में टीम के साथ मौजूद रहती हैं।
शिल्पा शेट्टी की तरह प्रीती जिंटा भी पंजाब की आईपीएल टीम की मालकिन हैं। आईपीएल 3 में जब युवराज सिंह पंजाब की टीम के साथ थे तो प्रीती के साथ उनके अफेयर की भी चर्चाएं होती रही थीं। प्रीती भी आईपीएल के हर मैच में टीम के साथ मौजूद रहती हैं।
विवादों में रहे हैं शाहरुख खान
शाहरुख खान आईपीएल की कोलकाता टीम के मालिक हैं। पिछले साल वानखेड़े स्टेडियम में झगड़े की वजह से शाहरुख खान विवादों में भी आए थे। शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ आईपीएल के मैचों में मौजूद रहते हैं।
कैटरीना और फराह खान भी जुड़ीं
अभिनेत्री कैटरीना कैफ और निर्देशक फराह खान भी आईपीएल से जुड़ी हुई हैं। कैटरीना कैफ, बेंगलुरु टीम की ब्रांड एंबेस्डर हैं तो फराह खान आईपीएल 6 के विज्ञापन प्रमोटर। हालांकि कैटरीना कैफ आईपीएल 6 से दूर रही हैं।
आईपीएल का प्रमोशन करते रहे सितारे
शुरुआती तीन आईपीएल में कई बॉलीवुड सितारे आईपीएल टीमों के साथ जुड़े। अक्षय कुमार दिल्ली की टीम का समर्थन करते नजर। अभिनेता इमरान हाशमी भी इन मैचों में जब-तब दिखे। इसके अलावा मॉडल और अभिनेत्री रिया सेन भी आईपीएल के मैचों में दिखीं। दीपिका पादुकोन का अफेयर जब सिद्वार्थ माल्या से था तो वह हर आईपीएल मैच में दिखती थीं।
फिल्म प्रमोशन का जरियाबना आईपीएल
पिछले कुछ सालों से जब कोई बड़ी फिल्म आईपीएल के दौरान रिलीज होती है तो उसके सितारे फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आईपीएल को एक प्लेटफॉर्म की तरह उपयोग करते हैं। ऐसा हर आईपीएल मैच के दौरान दिखा।