{"_id":"da70c416-c6b6-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"introductory-narration-of-maharana-pratap-by-amitabh-bachchan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'महाराणा प्रताप' को नैरेट करेंगे अमिताभ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'महाराणा प्रताप' को नैरेट करेंगे अमिताभ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 27 May 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन एक बार फिर से छोटे पर्दे पर दस्तक देने जा रहे हैं। बस इस बार उनकी भूमिका पर्दे के सामने न होकर पर्दे के पीछे होगी। 27 मई से सोनी टीवी पर प्रसारित होने जा रहे ऐतिहासिक धारावाहिक 'महाराणा प्रताप' में वह सूत्रधार की भूमिका निभाने जा रहे है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार 27 मई से प्रसारित होने वाले इस सीरियल 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' में बिग बी शरूआती ऐपिसोड में सूत्रधार का रोल अदा करेंगे। अमिताभ महाराणा प्रताप के अतीत को एक कहानी की तरह पेश करेंगे।
विज्ञापन
यह शो सोमवार से गुरूवार तक प्राइम टाइम रात 10 बजे से 10:30 तक पेश किया जाएगा। महाराणा प्रताप में फैजल खान,शक्ति आनंद,राजश्री ठाकुर की लीड रोल में है। फैजल खान ने महाराणा प्रताप की भूमिका निभायी है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन पहले भी फिल्मों में सूत्रधार की भूमिका निभा चुके हैं। इनमे 'जोधा अकबर', 'परिणीता', 'बावर्ची', 'शतरंज के खिलाड़ी', 'भुवन सोम' और 'लगान' प्रमुख है। 1969 में रिलीज 'भुवन शोम' में उन्होंने पहली बार सूत्रधार की भूमिका निभाई थी।