फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Into the Wild with Bear Grylls Govinda Naam Mera actor Vicky Kaushal premiere on Discovery Channel 21 November

Into the Wild: बियर ग्रिल्स के साथ शार्क के बीच तैरते नजर आए विक्की कौशल, रिलीज हुआ एपिसोड का धमाकेदार प्रोमो

Fri, 18 Nov 2022 04:35 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 18 Nov 2022 04:35 PM IST
सार

अभिनेता अजय देवगन और रणवीर सिंह के 'इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स' के एपिसोड को लोगों की तरफ से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब बियर ग्रिल्स के साथ इस रोमांचक शो के लेटेस्ट एपिसोड में जोशीले विक्की कौशल नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Into the Wild with Bear Grylls Govinda Naam Mera actor Vicky Kaushal premiere on Discovery Channel 21 November
विक्की कौशल, बियर ग्रिल्स - फोटो : Social media

विस्तार

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर पहचान बनाने वाले अभिनेता विक्की कौशल इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस के भी फेवरेट बनते जा रहे हैं। उनकी जौशीली एक्टिंग से सभी लोग प्रभावित रहते हैं। कई फिल्मों में काम कर रहे अभिनेता जल्द ही पॉपुलर एडवेंचर रियलिटी शो 'इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स' में धमाल मचाते नजर आने वाले हैं। अभिनेता अजय देवगन और रणवीर सिंह के 'इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स' के एपिसोड को लोगों की तरफ से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब बियर ग्रिल्स के साथ इस रोमांचक शो के लेटेस्ट एपिसोड में जोशीले विक्की कौशल नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

इस बात की जानकारी चैनल डिस्कवरी प्लस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। डिस्कवरी ने अपने मोस्ट पॉपुलर शो 'इन टू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स' से विक्की कौशल के एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। शो के इस आगामी एपिसोड के प्रोमो को विक्की कौशल ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है, जिसमें अभिनेता और बियर ग्रिल्स नजर आ रहे हैं। पोस्ट को साझा करते हुए विक्की कौशल ने लिखा, 'एक ऐसा अनुभव जो याद रखने लायक है।' 
Liger: काले धन को 'सफेद' करने के लिए बनाई गई 'लाइगर'? ईडी ने कसा शिकंजा, 15 घंटे तक की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्कवरी पल्स के शो 'इन्टू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स' का विक्की कौशल स्टारर यह एपिसोड 21 नवंबर को रात 8 बजे सिर्फ और सिर्फ डिस्कवरी चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इस शो में विक्की कौशल रियल लाइफ में खतरों का सामना करते नजर आएंगे। एपिसोड के लेटेस्ट रिलीज हुए प्रोमो में विक्की कौशल बियर ग्रिल्स के साथ अंडरवॉटर एडवेंचर करते दिखाई दे रहे हैं। विक्की को प्रोमो में कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'कभी सोचा ही नहीं था कि ऐसा भी करने का मौका मिलेगा।'
Bollywood: हॉलीवुड के इन कलाकारों ने बॉलीवुड में काम कर बटोरीं सुर्खियां, एक फिल्म के बाद ही हो गए गायब

विज्ञापन

डिस्कवरी प्लस के इस पॉपुलर शो में हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्रीज के कई सेलेब्स नजर आ चुके हैं। बॉलीवुड से इसमें रजनीकांत, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह जैसे सेलेब्स नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं इस शो में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिखाई दे चुके हैं। 
ATAL: अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे पंकज त्रिपाठी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed