फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   interview of fawad khan

जानिए लड़कियों के चहेते इस नए हीरो की ख्वाहिश

Fri, 03 Oct 2014 03:43 PM IST
Updated Fri, 03 Oct 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
interview of fawad khan

पाकिस्तानी अभिनेता-गायक फवाद खान एक ही तरह की भूमिकाएं नहीं करना चाहते। उनका कहना है कि वह नई चीजें आजमाने और अपना सिनेमाई ज्ञान बढ़ाने में यकीन रखते हैं।

विज्ञापन


'खूबसूरत' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले फवाद ने कहा, "मैं पहचान बनाने में सफल होने के बाद आगे बढ़ जाना चाहता हूं।लगातार एक ही जैसे लोगों के साथ काम करने में कोई चुनौती या नयापन नहीं है।"
विज्ञापन


नया लुक अख्तियार करने और अपनी दाढ़ी से छुटकारा पाने की योजना बना रहे फवाद ने कहा, "सबसे जरूरी बात यह है कि मैं अपना सिनेमाई ज्ञान बढ़ाना चाहता हूं, ताकि मैं खुद कुछ कर सकूं..कुछ समान विचारधारा वाले लोगों को लेकर एक फिल्म बनाना चाहता हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद की फिल्म बनाने की योजना

interview of fawad khan
​अपनी खुद की फिल्म बनाने के अलावा वह एक अन्य बॉलीवुड फिल्म को तव्वजो दे रहे हैं​। फवाद ने कहा, "हां, मुझसे बातचीत चल रही है​। यह 'खूबसूरत' से बिल्कुल अलग होगी​।"​

​जब उनसे पूछा गया कि ​पाकिस्तान और भारत में मौजूद आपकी महिला प्रशंसक आपकी अगली फिल्म से क्या उम्मीद कर सकती हैं​, इसके जवाब में उन्होंने कहा, "माफी चाहूंगा अगर इससे मेरे प्रशंसकों को झटका लगे, लेकिन दाढ़ी नहीं रहेगी..मैं इसे ज्यादा देर तक नहीं रख सकता​।"

कई लड़कियों को है उनकी चाह

interview of fawad khan

​आप भारत में कई शादियां टूटने की वजह बनने वाले हैं क्योंकि कई पत्नियां आपको पति के रूप में पाना चाहती है​, इसके जवाब में उन्होंने कहा,"हाय अल्लाह! नहीं, यह सच नहीं है​। मुझे खुशी है कि मेरे काम को सराहा गया​।"

​वहीं जब उनसे उनसे पूछा ​तो आपकी महिलाओं की खातिर भारत में रहने की योजना है?​ इसके जवाब में उनका कहना था, "मेरी इच्छा है कि मैं रह सकूं​। लेकिन फिलहाल मुझे 'खूबसूरत' की स्क्रीनिंग के इंतजाम कराने के लिए अपने देश पाकिस्तान लौटने की जरूरत है​।"​


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed