फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   interview of ajay devgan

प्रकाश झा के साथ अब मनमुटाव नहीं: अजय देवगन

Thu, 29 Aug 2013 01:32 PM IST
हरि मृदुल/मुंबई ब्यूरो
हरि मृदुल/मुंबई ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2013 01:32 PM IST
विज्ञापन
interview of ajay devgan

अजय देवगन एक बार फिर विचारोत्तेजक फिल्म में दिखेंगे। 'सन ऑफ सरदार', 'सिंघम', 'हिम्मतवाला' और गोलमाल सिरीज की तीन कॉमेडी फिल्मों में काम करने के बाद अब वे प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' में नजर आएंगे। वैसे भी प्रकाश झा से उनकी जबर्दस्त ट्यूनिंग है।

विज्ञापन


इससे पहले वे उनके साथ 'दिल क्या करे', 'गंगाजल', 'अपहरण', और 'राजनीति' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 'सत्याग्रह' मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें अजय के अलावा अमिताभ बच्चन, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेयी, करीना कपूर और अमृता राव जैसे सितारे दिखेंगे।
विज्ञापन


विशुद्ध व्यावसायिक फिल्में करने के बाद एक बार फिर आप विचारोत्तेजक फिल्मों की ओर मुड़े हैं?

मैं तो हर तरह की फिल्मों में विश्वास करता हूं, शर्त यही है कि मुझे स्क्रिप्ट पसंद आनी चाहिए। मेरा मानना है कि हर फिल्म को कॉमर्शियल होना चाहिए। फिल्में बनाने में करोड़ों रुपए लगते हैं, इसलिए व्यावसायिक सफलता बहुत जरूरी है। जब किसी फिल्म में लगा रुपया वापस आता है, तभी प्रोड्यूसर को दूसरी फिल्म बनाने की हिम्मत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'राजनीति' में अपनी भूमिका को लेकर आपकी प्रकाश झा से अनबन हो गई थी। आप उनके साथ भविष्य में काम करने के लिए तैयार नहीं थे?

इतनी ज्यादा बात नहीं बढ़ी थी। थोड़ा मनमुटाव जरूर था, जिसे बैठकर सुलझा लिया गया था। दोस्तों के बीच इस तरह की बातें होती ही हैं।

सत्याग्रह एक सामाजिक आंदोलन पर आधारित फिल्म है। इस तरह की फिल्में आज के दौर में स्वीकार्य हैं?

जो लाखों लोग सड़क पर उतर आते हैं, वहीं इस फिल्म से जुड़ेंगे। वैसे भी इस फिल्म में मनोरंजन के तत्व पर्याप्त हैं। यह नीरस फिल्म कतई नहीं है। हां, यह उद्देश्यपूर्ण फिल्म जरूर है।

अपने किरदार के बारे में बताइए?

मैं मानव नाम के युवक की भूमिका में हूं, जो आगे बढऩे के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है। उसका मानना है कि जीवन में तरक्की के लिए लालची होना जरूरी है, लेकिन बाद में वह अपनी सोच बदल देता है और सत्याग्रह आंदोलन से जुड़ जाता है।

बिग बी के साथ आप पहले भी काम कर चुके हैं। उनके साथ काम करने की क्या अनुभूतियां हैं?


मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनके साथ काम करने के मौके मिलते ही रहते हैं। जब भी मैं अमित जी के साथ कैमरा फेस करता हूं, तब कुछ न कुछ उनसे सीखता हूं।

और करीना कपूर से आपकी कैसी कैमिस्ट्री है?

करीना बड़ी स्टार हैं। एक्ट्रेस तो वे कमाल की हैं ही। करीना से मेरा परिचय बहुत पुराना है। वे बहुत प्रोफेशनल हैं। शायद इसी वजह से आज वे टॉप की अभिनेत्रियों में से एक हैं


आपके दोस्त डायरेक्टर रोहित शेट्टी की हालिया रिलीज फिल्म चैन्नई एक्सप्रेस सुपर डुपर हिट हो चुकी है। आप उनके साथ कब फिल्म शुरू कर रहे हैं?


सिंघम 2 की स्क्रिप्ट तैयार है। कुछ महीनों के बाद इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।

इन दिनों सीक्वल फिल्मों का दौर चल रहा है। आपको नहीं लगता कि कुछ अति हो रही है?

लोग इन फिल्मों को पसंद कर रहे हैं, तो निर्माता बना भी रहे हैं। यह बिजनेस का मामला है। जिस दिन लोग इन फिल्मों से उकता जाएंगे, प्रोड्यूसर भी कुछ और बनाना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed