{"_id":"5f491f1a49b2c30a7804e2ae","slug":"international-film-festival-of-india-to-have-virtual-and-auditorium-screening-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल होगा गोवा फिल्म महोत्सव, डिजिटल माध्यमों और ऑडिटोरिम में दिखाई जाएंगी फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वर्चुअल होगा गोवा फिल्म महोत्सव, डिजिटल माध्यमों और ऑडिटोरिम में दिखाई जाएंगी फिल्में
Fri, 28 Aug 2020 08:43 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 28 Aug 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Goa Film Festival
- फोटो : file photo
कोरोना वायरस के कहर की वजह से कुछ समय से फिल्म फेस्टिवल्स पर रोक लगी हुई थी। लेकिन अब दुनिया में फिल्म महोत्सवों का आगाज एक बार फिर से शुरू हो गया है। वहीं भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की तैयारी भी कई दिनों से चल रही थी। गोवा में कोविड-19 के चलते इस साल भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) का आयोजन डिजिटल माध्यमों और ऑडिटोरियम में स्क्रीनिंग दोनों तरीके से किया जाएगा।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दी है। एंटरटेनमेंट सोसायटी ऑफ गोवा (ईएसजी) के उपाध्यक्ष सुभाष फलदेसाई ने कहा कि पिछले सप्ताह हुई बैठक में इफ्फी की संचालन समिति ने केन्द्र सरकार की मानक संचालन प्रक्रिया के तहत फिल्म महोत्सव के आयोजन का फैसला लिया था। बैठक में फिल्म महोत्सव महानिदेशालय, ईएसजी के अधिकारियों तथा सुभाष घई और मधुर भंडारकर समेत कई फिल्मकारों ने शिरकत की थी।
विज्ञापन
फलदेसाई ने कहा कि एक और बैठक की जाएगी जिसमें यह तय किया जाएगा कि किन फिल्मों को डिजिटल माध्यमों से और किन फिल्मों को गोवा में ऑडिटोरियम में दिखाया जाएगा। गोवा में फिल्म महोत्सव का आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार 20 से 28 नवंबर के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें: Aashram review: जरूरत से ज्यादा खींची गई कहानी ने निकाल दी बाबाजी की हवा, देखिए मिले कितने स्टार