{"_id":"658d02e0a8ef0c77e800c677","slug":"inside-bigg-boss-17-house-munawar-faruqui-proposes-ayesha-khan-talks-about-her-family-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss17: फिर बढ़ने लगीं मुनव्वर-आयशा के बीच नजदीकियां? कॉमेडियन ने कह डाली दिल की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss17: फिर बढ़ने लगीं मुनव्वर-आयशा के बीच नजदीकियां? कॉमेडियन ने कह डाली दिल की बात
Thu, 28 Dec 2023 11:25 AM IST
अनुपमा कुमारी
अमर उजाला एंटरटेन्मेंट डेस्क
अमर उजाला एंटरटेन्मेंट डेस्क
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:25 AM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हाल ही में मुनव्वर फारुकी घर के गार्डन वाले हिस्से में आयशा खान से अपने दिल की बात करते नजर आए।
विज्ञापन
मुनव्वर फारुकी
- फोटो : सोशल मिडिया
विस्तार
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में हो रहे हंगामे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। कभी विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की झगड़े की खबर आती है तो कभी मुनव्वर फारूकी पर आयशा खान डबल डेटिंग का आरोप लगाती नजर आती हैं। उधर, बिग बॉस के घर के बाहर मुनव्वर फारूकी की एक्स-गर्लफ्रेंड नाजिला ट्वीट करके उनसे अपने रिश्ते को खत्म करने की बात कहती हैं। इन सब के बीच शो में आयशा और मुनव्वर के बीच नजदीकियां बढ़ती दिख रही हैं। दोनों की बातचीत से अब ऐसा लग रहा है कि अब फिर से उनके बीच में चीजें सुधरने लगी हैं।
विज्ञापन
Nikolai Vasilyev: यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी रैपर निकोलाई गिरफ्तार, अर्धनग्न पार्टी में भाग लेने पर हुई सजा
विज्ञापन
क्या तुम्हारे घरवाले मुझे कबूल करेंगे
बिग बॉस के घर की खबर देने वाले एक ट्विटर हैंडल 'बिग बॉस तक' ने ट्वीट करके एक खबर साझा किया है। उस ट्वीट के बाद मुनव्वर फारूकी और आयशा खान को चाहने वाले लोग खुश हैं और आश्चर्यचकित भी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मुनव्वर फारूकी घर के गार्डन वाले हिस्से में आयशा खान से पूछते हैं, 'क्या तुम्हारे घरवाले मुझे कबूल करेंगे। अगर हम आपस के मसले को सुलझा लें तब तुम्हारे परिवारवालों को कोई परेशानी तो नहीं होगी। इस पर आयशा कहती हैं, 'क्या तुम सच में सब ठीक करना चाहते हो।' मुनव्वर जवाब में कहते हैं कि वे उनके साथ सब कुछ ठीक कर लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
Nikolai Vasilyev: यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी रैपर निकोलाई गिरफ्तार, अर्धनग्न पार्टी में भाग लेने पर हुई सजा
नाजिला से ब्रेकअप
बिग बॉस 17 में आने से पहले मुनव्वर ने अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला से ब्रेकअप कर लिया था लेकिन शो में वे कई बार उन्हें याद करते नजर आते थे। इसी वजह से आयशा खान घर में आई थीं कि मुनव्वर से सच्चाई बाहर निकलवा सके, दुनिया को उनका असली चेहरा दिखा सके लेकिन अब तो मामला किसी और दिशा में मुड़ता दिखाई दे रहा है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दर्शकों को आने वाले दिनों में बिग बॉस के घर में काफी कुछ देखने को मिलने वाला है।