फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Tripathi Reaction on Sunny Deol Statement on OMG 2 Vs Gadar 2 Know Details here

Gadar 2 Vs OMG 2: सनी देओल के बयान पर पंकज त्रिपाठी ने दी प्रतिक्रिया, बॉक्स ऑफिस क्लैश पर कही यह बड़ी बात

Tue, 25 Jul 2023 09:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 25 Jul 2023 09:28 PM IST
सार

ओएमजी 2 के अलावा पंकज त्रिपाठी जल्द ही पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा के साथ 'फुकरे' के तीसरे भाग में मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे। यह फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Reaction on Sunny Deol Statement on OMG 2 Vs Gadar 2 Know Details here
पंकज त्रिपाठी, सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉक्स ऑफिस पर 11 अगस्त को सनी देओल की 'गदर 2' और अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' के बीच बड़ी टक्कर होने वाली है। दोनों फिल्मों की पहली किस्त ब्लॉकबस्टर रही है, जिसकी वजह से इंडस्ट्री में काफी ज्यादा हलचल मची हुई है। दोनों ही सितारों के फैंस इस सोच में पड़े हुए हैं कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगी। हाल ही में सनी देओल ने इस बॉक्स ऑफिस क्लैश के बारे में खुलकर बात की थी और 'ओएमजी 2' के निर्माताओं पर कटाक्ष करते हुए आत्मविश्वास से भरा जवाब दिया था। अब, 'ओएमजी 2' के लीड एक्टर पंकज त्रिपाठी ने भी बॉक्स ऑफिस क्लैश गेम पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी ने दी प्रतिक्रिया

उन्होंने खुलासा किया है कि वह इससे बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार पंकज त्रिपाठी ने बॉक्स ऑफिस क्लैश पर अपनी राय साझा करते हुए कहा, "मैं सिर्फ एक्टिंग के अलावा और किसी चीज पर ध्यान नहीं देता। अगर चार फिल्में (एक ही दिन) रिलीज होती हैं, और वे चारों अच्छी हैं, तो वो सब चलेंगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

गदर की हुई थी लगान से टक्कर

उन्होंने आगे कहा, "मुझे वास्तव में इसकी चिंता नहीं है कि हमें कितनी स्क्रीन मिली हैं। मुझे यह भी नहीं पता कि मेरी फिल्म कहां रिलीज होगी। अभिनय मेरा काम है और फिल्म के बिजनेस पक्ष के बारे में मुझे कोई आइडिया नहीं होता।" दूसरी ओर, सनी देओल ने इंटरव्यू के दौरान उस समय को याद किया था जब 'गदर' आमिर खान की 'लगान' से टकराई थी और बॉक्स ऑफिस विजेता बनकर उभरी थी। उन्होंने आगे कहा कि इस बार भी उन्हें इन फिल्मों के बीच तुलना समझ नहीं आ रही है।

विज्ञापन

इन फिल्मों में दिखेंगे पंकज त्रिपाठी

वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी जल्द ही पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा के साथ 'फुकरे' के तीसरे भाग में मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे। यह फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके अलावा उनके पास अनुराग बसु की 'मेट्रो इन दिनों', 'मैं अटल हूं' और स्त्री 2 भी है। दर्शकों को इन तीनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed