फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indias Got latent row another complaint files against apoorva mukhija by faizan ansari at khar police station

IGL: इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद में अपूर्वा मखीजा पर एक और FIR दर्ज, फैजान अंसारी ने की तुरंत गिरफ्तारी की मांग

Mon, 17 Feb 2025 09:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 17 Feb 2025 09:32 PM IST
सार

IGL: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' को लेकर हुए विवाद में अब अपूर्वा मखीजा पर एक और केस दर्ज हो गया है। उन पर फैजान अंसारी ने एफआईआर दर्ज करवाई है और उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की है। 

विज्ञापन
Indias Got latent row another complaint files against apoorva mukhija by faizan ansari at khar police station
फैजान अंसारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शो के विवादित एपिसोड में शामिल अपूर्वा मखीजा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, क्योंकि उन पर अभिनेता और इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने केस दर्ज करवाया है। शो में अपूर्वा बतौर जज पहुंची थीं। इस दौरान रणवीर इलाहाबादिया ने विवादित टिप्पणी की, लेकिन विवाद सिर्फ रणवीर की अभद्र टिप्पणी पर ही नहीं, बल्कि शो में प्रयोग किए गए अभद्र भाषा पर भी मचा, जिसमें खुद अपूर्वा भी शामिल रहीं। उन्होंने भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया, जिससे लोगों को ठेस पहुंची और अब उन पर अन्य एफआईआर के साथ-साथ आज एक और केस दर्ज हो गया।

विज्ञापन

फैजान अंसारी ने अपूर्वा के खिलाफ दर्ज करवाया केस
मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में अभिनेता फैजान अंसारी ने अपूर्वा मखीजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। साथ ही मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने इसकी वजह का भी खुलासा किया। फैजान ने कहा कि उनकी अपूर्वा के साथ व्यक्तिगत दुश्मनी या दोस्ती नहीं है, लेकिन मुंबई में रहने वाली एक लड़की अगर इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती है तो वह पूरे शहर और पूरे देश को शर्मशार कर रही हैं। एक लड़की होने के तौर पर उन्हें अश्लील भाषा का प्रयोग करने की अनुमति नहीं होगी चाहिए। इस वजह से ही उन्होंने अपूर्वा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Indias Got latent row another complaint files against apoorva mukhija by faizan ansari at khar police station
अपूर्वा मखीजा - फोटो : अमर उजाला

अपूर्वा के खिलाफ कड़ी करवाई की मांग
फैजान ने कहा कि शो में अपूर्वा ने भी प्रतियोगी से सवाल पूछते हुए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। हैरानी की बात यह है कि अपूर्वा के माता-पिता उनके इस तरह की टिप्पणियों को कैसे स्वीकार कर रहे हैं या तो उनके घर का माहौल ही ऐसा है। मैं आज बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील अमित मिश्रा के साथ आया हूं और हम अपूर्वा के खिलाफ कड़ी करवाई कर रहे हैं।
India's Got Latent Row: वीडियो कॉल पर दर्ज नहीं होंगे समय रैना के बयान, रणवीर को 24 फरवरी को होना होगा पेश

विज्ञापन

अपूर्वा की टिप्पणी से समाज में फैला गलत संदेश
फैजान ने आगे कहा कि अपूर्वा सरकार को दिन-दहाड़े खुली चुनौती दे रही हैं कि अब लड़की भी माता-पिता की गालियों का प्रयोगी करेंगी और उन्हें कोई कुछ नहीं कहेगा तो ये पूरे देश के लिए गलत है और उनकी इसी चुनौती का जवाब देने के लिए मैं आज खार पुलिस स्टेशन आया हूं। आज यह अपूर्वा के खिलाफ पहली ऐसी एफआईआर है, जिसके न्याय की उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि एक लड़की होने के तौर पर उन्हें ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए, इससे गलत संदेश जाता है।
IGL Row: अश्लील टिप्पणी मामले में इंडियाज गॉट लैटेंट के सभी सदस्यों पर FIR; रणवीर समेत तीन मुख्य आरोपी

अपूर्वा की गिरफ्तारी की मांग
वकील अमित मिश्रा ने जानकारी दी कि पुलिस को फैजान की ओर से लिखित शिकायत अपूर्वा के खिलाफ दी गई है, जिस पर संबधित अधिकारी ने जांच और कठोर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने अपूर्वा की गिरफ्तारी की भी मांग की। फैजान ने कहा कि अगर किसी लड़की को लगता है कि वह अश्लील बातें या टिप्पणी कर बचकर निकल जाएंगी तो ऐसा नहीं है। अब कानून बदल चुका है, उन पर भी कार्रवाई होगी। अगर रणवीर और समय बाहर हैं तो अपूर्वा मुंबई में ही हैं तो अब तक उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? अपूर्वा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, उनके फोन में सभी सबूत मिलेंगे, जिसके बाद रणवीर और समय की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
संबधित वीडियो


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed