India's Got Latent Row: वीडियो कॉल पर दर्ज नहीं होंगे समय रैना के बयान, रणवीर को 24 फरवरी को होना होगा पेश
India's Got Latent Row: यूट्यूबर समय रैना इस वक्त देश से बाहर हैं। उन्होंने महाराष्ट्र साइबर सेल से आग्रह किया था कि उनके बयान वीडियो कॉल के जरिए दर्ज कर लिए जाएं। मगर, साइबर सेल ने इससे इनकार कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद पर कॉमेडियन समय रैना के बयान दर्ज होने हैं। फिलहाल वे विदेश में हैं। यूट्यूबर व कॉमेडियन रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने बयान दर्ज करने का अनुरोध किया था। इस समय विदेश में होने के कारण उन्होंने यह अनुरोध किया है। हालांकि, महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन्हें कोई राहत देने से इनकार कर दिया। उन्हें कल 18 फरवरी को पेश होने को कहा गया है। इसके अलावा यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को महाराष्ट्र साइबर सेल ने 24 फरवरी को पेश होने के लिए बुलाया है।
18 फरवरी को बयान दर्ज करने को बुलाया गया
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक समय रैना को व्यक्तिगत रूप से अपना बयान दर्ज कराना होगा। साइबर सेल ने समय रैना को कल यानी 18 फरवरी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।
India's Got Latent Row | YouTuber Samay Raina requested Maharashtra Cyber Cell to record his statement through video conferencing. Raina is outside the country right now and, therefore, made this request. Maharashtra Cyber Cell refused to grant any relief to him and said that he…
— ANI (@ANI) February 17, 2025
फिलहाल कहां हैं समय रैना?
समय रैना फिलहाल अमेरिका में हैं। उनका कहना है कि अपनी कुछ वर्क कमिटमेंट्स के चलते वे 17 मार्च से पहले भारत नहीं आ सकते। ऐसे में उन्होंने साइबर सेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज करने का अनुरोध किया था। मगर, महाराष्ट्र साइबर सेल ने इससे इनकार कर दिया है। समय अपने स्टैडअप शो के सिलसिले में अमेरिका में हैं। उनके वकील ने इस संबंध में कहा है कि वे 17 मार्च से पहले देश नहीं लौट सकेंगे।
Ranveer Allahbadia Controversy: कॉमेडियन गौरव कपूर ने रणवीर की ली चुटकी, बोले- इतनी जल्दी कौन माफी मांगता है
सामने नहीं आई समय रैना की प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को 18 फरवरी को ही तलब किया है और कहा है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनका बयान स्वीकार नहीं किया जाएगा। साइबर सेल की ओर से जारी समन पर अभी समय रैना ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मखीजा और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन पर 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो के जरिए अश्लीलता और अभद्रता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है।
Ranveer Allahbadia: 'मेरी मां के क्लीनिक में मरीज बनकर पहुंचे लोग, डर लग रहा है'; इलाहाबादिया का इंस्टा पोस्ट