{"_id":"b22462c6-dbd1-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"indian-idol-5-winner-sreeram-chandra-launch-new-album-crazy-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलमा के बाद क्रेजी लव में गाएंगे राम!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बलमा के बाद क्रेजी लव में गाएंगे राम!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 23 Jun 2013 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम चंद्र का क्रेज संगीत प्रेमियों पर बढ़ता जा रहा है। फिल्म 'खिलाड़ी 786' में उनके गाए गाने 'बलमा' ने धूम मचा दी थी और अब फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के लिए गाया उनका गाना 'सुभान अल्लाह' हर किसी की जुबान पर है।
विज्ञापन
'इंडियन आइडल 5' में विनर रहे श्रीराम अपनी इस सफलता से खासे उत्साहित हैं। हालांकि उनका कहना है कि किसी रिएलिटी शो के विनर हो जाने से ही बॉलीवुड में काम नहीं मिलता है। यहां लगातार अपनी प्रतिभा साबित करनी पड़ती है।
विज्ञापन
बता दें कि श्रीराम ने विधिवत कर्नाटक संगीत सीखा है। बॉलीवुड में बतौर प्लेबैक सिंगर एंट्री से पहले वे तेलुगु, तमिल और कन्नड़ में सौ से ज्यादा गाने गा चुके हैं। इधर वे एक पॉप सिंगर के तौर पर भी अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
हाल ही में उन्होंने रेन एंटरटेनमेंट बैनर तले निर्मित पॉप एलबम 'क्रेजी लव' में सात गाने गाए हैं। मुन्ना दुबे के लिखे इन गीतों को शहनाज रौशन ने अपनी धुनों में ढाला है।
इस एलबम के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राहुल बराल हैं। श्रीराम का मानना है कि प्राइवेट एलबमों के लिए अभी भी बहुत स्पेस है, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। शायद उनके इस एलबम से निजी एलबमों के क्षेत्र में एक नया बूम आ जाए।
क्रेजी लव में उन्होंने बड़े ही कैची किस्म के गीतों को अपनी आवाज दी है।