फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indian Idol 11 contestants Rohit Raut will work with Himesh Reshammiya

इंडियन आइडल से हिमेश ने खोजा एक और गायक, अगली फिल्म में गाने के लिए दिया मौका

Wed, 22 Jan 2020 03:17 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 22 Jan 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 11 contestants Rohit Raut will work with Himesh Reshammiya
Himesh Reshammiya, Rohit Raut - फोटो : amar ujala

हिंदी गीतों के मशहूर संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने एक और नए हुनर को इंडियन आइडल के सेट से पहचान लिया है, और उसे अपनी नई फिल्म 'मैं जहां रहूं' के लिए साइन भी कर लिया है। 

विज्ञापन


इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के जवानों और अमर शहीदों को सलामी देने के लिए इंडियन आइडल के सभी प्रतियोगी देश भक्ति से प्रेरित गीतों पर प्रस्तुति देते नजर आएंगे। इस मौके पर मराठी मुलगा रोहित राऊत ने 'मां तुझे सलाम' और 'जय हो' जैसे गानों पर प्रस्तुति दी। उनकी परफॉर्मेंस से जज पैनल में बैठे हिमेश रेशमिया इतने प्रभावित हुए कि रोहित को उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'मैं जहां रहूं' में गाना गाने के लिए साइन कर लिया।
विज्ञापन


रोहित राऊत की तारीफ करते हुए हिमेश रेशमिया ने कहा, 'आपने आज की परफॉर्मेंस बहुत बढ़िया दी, और जब भी आप मंच पर प्रस्तुति देते हैं, तो अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करते हैं। मैं अपनी आगामी फिल्म 'मैं जहां रहूं' में आपको बतौर प्लेबैक सिंगर आपका पहला ब्रेक देना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'इस गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। हम 'नमस्ते लंदन' के बाद इस प्रोजेक्ट के लिए साथ काम कर रहे हैं। यह एक बहुत बढ़िया प्रोजेक्ट होगा और मुझे इस बात की खुशी है कि आप इस प्रोजेक्ट में हमारे साथ जुड़ रहे हैं।'


संगीतकार हिमेश रेशमिया इंडियन आइडल के प्रतियोगियों में से धड़ाधड़ नए हुनर को छांटने में जुटे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने शो के प्रतियोगी सनी हिंदुस्तानी को अपनी फिल्म में गाने के लिए साइन किया था। हिमेश रेशमिया कुछ समय पहले सुर्खियों में तब आए थे, जब उन्होंने एक रास्ते पर भीख मांगती औरत रानू मोंडल को अपने यहां गाने के लिए आमंत्रित किया। 

पढ़ें: छह साल की उम्र से ही सीखे निर्देशन के गुर, इन फिल्मों ने बनाया रमेश सिप्पी को महान निर्देशक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed