फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indian Film Institute included Taapsee Pannu as the Best Female Actor of 2021 list for the film Haseen Dilruba'

Taapsee tannu: 2021 की सर्वश्रेष्ठ फीमेल एक्टर के रूप में नामित हुईं तापसी पन्नू, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर जाहिर की खुशी

Mon, 24 Jan 2022 08:16 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 24 Jan 2022 08:16 PM IST
सार

भारतीय फिल्म संस्थान द्वारा तापसी पन्नू का नाम साल 2021 की बेस्ट फीमेल एक्टर की लिस्ट में शामिल किया गया है। तापसी को इस लिस्ट में उनकी फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में शानदार प्रदर्शन की वजह से शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Indian Film Institute included Taapsee Pannu as the Best Female Actor of 2021 list for the film Haseen Dilruba'
तापसी पन्नू - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह हमेशा ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में फैंस को बताती रहती हैं। वहीं, तापसी पन्नू के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। भारतीय फिल्म संस्थान द्वारा तापसी पन्नू का नाम साल 2021 की बेस्ट फीमेल एक्टर की लिस्ट में शामिल किया गया है। तापसी को इस लिस्ट में उनकी फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में शानदार प्रदर्शन की वजह से शामिल किया गया है और इस बात की जानकारी खुद तापसी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है और अपनी खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन

Indian Film Institute included Taapsee Pannu as the Best Female Actor of 2021 list for the film Haseen Dilruba'
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, तापसी पन्नू ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके जरिए जानकारी मिली है कि साल 2021 में सर्वश्रेष्ठ भारतीय सिनेमा को आंकने के लिए एक सर्वेक्षण किया गया, जिसमें आईएफआई ने देश के सात फिल्म समीक्षकों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की एक सूची बनाने का अनुरोध किया। इस लिस्ट में समीक्षकों ने तापसी पन्नू की फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ को 10 से 1 नंबर पर रखा है। इस सर्वेक्षण में भारद्वाज रंगन, सचिन चटे, सिराज, चांदो खान, डाल्टन क्रिस्टोफर, उत्पल दत्ता ने भाग लिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Film Institute included Taapsee Pannu as the Best Female Actor of 2021 list for the film Haseen Dilruba'
हसीन दिलरुबा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तापसी पन्नू की फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 2 जुलाई 2021 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तापसी के साथ अभिनेता विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री पर थी, जिसमें मजेदार ट्विस्टेड लव स्टोरी देखने को मिली थी। इस फिल्म का निर्देशन विनिल मैथ्यू ने किया है।

विज्ञापन

Indian Film Institute included Taapsee Pannu as the Best Female Actor of 2021 list for the film Haseen Dilruba'
फिल्म लूप लपेटा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तापसी पन्नू के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही फिल्म ‘लूप लपेटा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में तापसी के साथ ताहिर राज भसीन नजर आएंगे। तापसी और ताहिर राज की ये फिल्म जर्मन फिल्म ‘रन लोला’ का आधिकारिक रीमेक है, जिसका निर्देशक आकाश भाटिया कर रहे हैं। ये फिल्म 4 फरवरी को ओटोटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा, तापसी 'शाबास मिथु' और 'ब्लर' में भी दिखाई देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed